फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   99.77% students passed in CBSE 10th Panchkula Zone

सीबीएसई 10वीं पंचकूला जोन में 99.77 फीसदी विद्यार्थी हुए पास

Wed, 04 Aug 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
99.77% students passed in CBSE 10th Panchkula Zone
पंचकूला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पंचकूला जोन का 10वीं का परीक्षा परिणाम 99.77 फीसदी रहा। सीबीएसई जोन पंचकूला के क्षेत्रीय अधिकारी विजय यादव ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा 158425 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसमें हरियाणा से 142596 और हिमाचल से 15829 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

हरियाणा का परीक्षा परिणाम 99.68 जबकि हिमाचल का 99.96 फीसदी रहा। दोनों जोन में हिमाचल का पास प्रतिशत हरियाणा से .29 फीसदी ज्यादा रहा। क्षेत्रीय अधिकारी विजय यादव ने बताया कि पंचकूला जोन का रिजल्ट 99.77 फीसदी रहा। पंचकूला जोन में हरियाणा और हिमाचल आते हैं। इसमें छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा से 142596 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इसमें 85698 लड़के और 56898 लड़कियां शामिल थीं। वहीं हिमाचल में 15829 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इसमें 8986 लड़के और 6843 लड़कियां परीक्षा में शामिल रहीं। पंचकूला से 3934 स्टूडेंट्स पास हुए। इसमें 2312 लड़के और 1622 लड़कियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed