फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   95 youth donated blood in the camp

कैंप में 95 युवायों ने किया रक्तदान

Sun, 24 Apr 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
95 youth donated blood in the camp
पंचकूला। विश्वास फाउंडेशन, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा मोहाली और अविन कार्तिक रेस्टोरेंट ने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें अमर उजाला फाउंडेशन का सहयोग रहा। शिविर मेट्रो के बाहर अंबाला चंडीगढ़ रोड पर लगाया गया। शिविर में ब्लड बैंक एम केयर अस्पताल ब्लड सेंटर वीआईपी रोड जीरकपुर की टीम ने डॉक्टर कार्तिक अग्रवाल की निगरानी में 95 यूनिट रक्त एकत्रित किया। यह शिविर सुबह 10:30 से दोपहर बाद 4:00 बजे तक चला। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है और न ही इसे कृत्रिम तरीके से बनाया जा सकता।
विज्ञापन

पूर्व में रक्तदान से शरीर में कमजोरी आना व बीमारी लगने जैसी अनेक प्रकार की भ्रांतियां थी परंतु आज यह भ्रांतियां दूर हो चुकी हैं। अब युवा बड़ी संख्या में रक्तदान कर रहे हैं। यह प्रसन्नता का विषय है कि आज हमारी बेटियां भी रक्तदान के मामले में लड़कों से पीछे नहीं हैं। समय पर रक्त की उपलब्धता होने से अमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है। यदि हम रक्तदान के माध्यम से किसी का जीवन बचा सकते हैं तो इससे बड़ा कोई उपकार नहीं हो सकता। शिविर की समाप्ति पर सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ऋषि मोहित विश्वास, डॉक्टर प्रेम नाथ बंसल, तारा चंद घई, पवन कुमार, वीनू कुमारी, संदीप परमार, बृज महाजन व ब्लड बैंक के चिकित्सक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed