{"_id":"61576f1b8ebc3e0c136d73eb","slug":"90-630-complaints-received-at-cm-window-48-334-settled-panchkula-news-pkl428698777","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडो पर आई 90630 शिकायतें, 48334 का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम विंडो पर आई 90630 शिकायतें, 48334 का समाधान
विज्ञापन
चंडीगढ़। वर्ष 2021 के दौरान अब तक सीएम विंडो डैशबोर्ड पर कुल 90,630 शिकायतें आईं हैं। अप्रवासी भारतीयों ने भी 63 सुझाव और शिकायतें पोस्ट किए हैं। इस वर्ष 48,334 शिकायतों का समाधान किया गया है। इसके अलावा, 3,569 शिकायतें व्यवहारय नहीं पाई गई, जबकि 7,142 शिकायतों पर संबंधित विभागों से स्पष्टीकरण मांगा है। इसी प्रकार 4798 पर शिकायतकर्ता व प्रबुद्घ व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की गई कार्रवाई पर लिखित में संतुष्टि व्यक्त की है। 12,468 शिकायतों व सुझावों का समाधान का कार्य प्रगति पर है। यह जानकारी सीएम के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने दी।
उन्होंने बताया कि रोहतक के गांव खेड़ी साध के कृष्ण कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि भारती रियलटी प्रोजेक्ट के तहत उसने मुशैदपुर, पालडी, गढी नत्थे खां गांवों में पोधों की देखरेख करने का कार्य लिया था। हरियाणा वन विकास निगम, गुरुग्राम के महाप्रबंधक द्वारा 1,56,750 रुपये के बिलों की अदायगी रोकी हुई है। जैसे ही मुख्यमंत्री कार्यालय में मामला आया तो विभाग से स्पष्टीकरण मांगा गया। अब बिलों की अदायगी कर दी गई है।
ट्वीट से हुआ समाधान
महेंद्रगढ़ जिले के धर्मवीर सिंह ने ट्वीट किया ‘श्रीमान हमने 30 सितंबर, 2019 को मोटर के लिए ऑनलाइन पैमेंट रसीद नं 809366 द्वारा की गई थी। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया और DHBVN कार्यालय द्वारा 27 सितंबर को सूचना दी गई कि धर्मवीर को मोटर दे दी गई है। वहीं, कैथल से ट्वीट किया गया कि ओएसडीएवी स्कूल, कैथल ने बेटी 12वीं का बोर्ड पेपर के लिए नाम भेजने से मना किया। बच्ची का कसूर मात्र इतना है कि बच्ची का पिता स्कूल द्वारा की जाने वाली अवैध वसूली के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। उन्होने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम कार्यालय द्वारा कड़ा संज्ञान लिया गया और स्कूल प्रबंधन से स्पष्टीकरण चाहा। इस पर समस्या का समाधान हो गया।