फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   neer3

neer3

Sun, 30 Dec 2018 11:01 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
neer3
मरीज के अटेंडेंट ने गुरु नानक देव अस्पताल के डॉक्टर को मारे थप्पड़
विज्ञापन

रेजिडेंट डॉक्टर्स ने की हड़ताल, रविवार अलसुबह तीन बजे हुई वारदात
वार्ड में घुसने पर डॉक्टर ने पूछा था की ‘तेरा यहां क्या काम’, इस बात से भड़का युवक
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। गुरु नानक देव हॉस्पिटल में रात तीन बजे सर्जिकल डिर्पाटमेंट में मरीजों का इलाज कर रहे एक डॉक्टर सचिन वर्धन व मरीजों के परिजनों में बीच हुई झड़प के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी। डॉ. वर्धन ने आरोप लगाया की मरीज के अटेंडेंट ने उन पर उस समय हमला किया जब वह अपने वार्ड में मरीजों को देख रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अटेंडेंट ने उन्हें थप्पड़ मारे। इस घटना के बाद गुस्साए रेजिडेंट डॉक्टरों ने रविवार को अस्पताल में धरना लगाकर सेहत सेवाएं ठप कर दीं। डॉक्टरों ने कहा कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे हड़ताल जारी रखेंगे। इसी बीच पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है।
घटना रविवार अलसुबह करीब पौने तीन बजे की है। रेजिडेंट डॉक्टर सचिन वर्धन ने बताया कि रविवार को उनकी सर्जिकल यूनिट छह की इमरजेंसी में ड्यूटी थी। वह इमरजेंसी वार्ड में दाखिल मरीजों की जांच कर रहे थे। तभी चार युवक और दो महिलाएं इमरजेंसी वार्ड में आए। उन्होंने एक युवक से पूछा कि तेरा क्या काम है। वह मरीजों की जांच कर रहे थे, इसलिए उन्होंने उसे तेरा कहकर संबोधन कर दिया। इस बात से युवक भड़क उठा। उसने कहा कि मुझे ‘तेरा’ क्यों कहा। युवक ने शराब पी रखी थी। वह ठीक से बात भी नहीं कर पा रहा था। उन्होंने कहा कि मरीज की जांच करने दो और वह मरीज का एग्जामिनेशन करने लगे, पर इस युवक ने काम करने से रोक दिया। वह बार—बार दोहराता रहा कि मुझे ‘तेरा’ क्यों कहा। उसकी इस हरकत से इमरजेंसी वार्ड से निकलकर वह मेडिकल ऑफिसर के कमरे में चले गए। लेकिन युवक वहां भी आ धमका और कॉलर से पकड़कर थप्पड़ मारे। उन्होंने बचने की कोशिश की, लेकिन युवक के सिर पर भूत सवार था। वह मुझे पीटता रहा। शोर सुनकर अस्पताल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मचारी आए, लेकिनयुवक उनसे भी बदसलूकी करने लगा। इसके बाद अपने परिवार के साथ अस्पताल के बाहर निकल गया। सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने उनके साथ भी धक्का मुक्की की।
विज्ञापन

डॉ. सचिन वर्धन के साथ हुई इस घटना के बाद अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर तैश में आ गए। उन्होंने सुबह अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड के बाहर धरना लगा दिया। रेजिडेंस डॉक्टर एसोसिएशन के प्रधान डॉ. अमृतपाल ने कहा कि डॉक्टरों पर लगातार हमले हो रहे हैं, पर पंजाब सरकार उनकी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं कर रही। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की अन्यथा गुरुनानक देव अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार ठप रखने की चेतावनी दी है। इसी बीच रेजिडेंट डॉक्टरों ने इमरजेंसी वार्ड से उठकर अस्पताल परिसर की परिक्रमा करते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल्स में रहने वाले सभी डॉक्टरों को बुलाकर हड़ताल में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएनडीएच में आज नहीं होंगे ऑपरेशन
रेजिडेंट डॉक्टरों ने सेहत सेवाओं का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। सोमवार को अस्पताल में ऑपरेशन नहीं होंगे। ऑपरेशन थिएटर को ताला लगाकर रेजिडेंट डॉक्टर फिर से हड़ताल में शामिल होंगे। डॉक्टरों ने देर शाम मजीठा रोड पर कैंडल मार्च निकालकर पंजाब सरकार से न्याय मांगा। डॉक्टर का कहना था कि वह असुरक्षा के माहौल में काम कर रहे हैं। मरीज के अटेंडेंट अक्सर उनके साथ झगड़ते हैं। अब तो बात मारपीट तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed