फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News: Punjab Corona latest News, corona cases in Punjab, Punjab Covid-19 update, Corona in Punjab

पंजाब में कोरोना से 76 और मरीजों की मौत, 2441 नए पॉजिटिव मिले, 613 की हालत नाजुक

Sat, 12 Sep 2020 10:06 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 12 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Punjab CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News: Punjab Corona latest News, corona cases in Punjab, Punjab Covid-19 update, Corona in Punjab
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

पंजाब में कोरोना के कारण शनिवार को 76 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2288 हो गई है। इसी दौरान राज्य में कोरोना के 2441 नए पॉजिटिव केस भी आए हैं। इसके साथ ही कोरोना से प्रभावित होने वाले लोगों की 77057 पहुंच गई है। इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 19384 गंभीर रूप से बीमार मरीजों को रखा गया है, जिनमें से 613 मरीजों की हालत नाजुक है। इनमें 521 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 82 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार को लुधियाना में 14, अमृतसर में 11, जालंधर में 10, गुरदासपुर में 7, होशियारपुर व रोपड़ में 5-5, बरनाला, पटियाला व कपूरथला में 4-4, फतेहगढ़ साहिब में 3, बठिंडा व संगरुर में 2-2, मोहाली, मुक्तसर, मोगा, तरनतारन व पठानकोट में 1-1 कोरोना मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान राज्य में जिन 2441 नए पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई, उनमें मोहाली में 331, जालंधर में 313, पटियाला में 268, लुधियाना में 267, अमृतसर में 257, बठिंडा में 137, गुरदासपुर में 118, होशियारपुर में 110, पठानकोट में 100, मुक्तसर में 72, फरीदकोट व फाजिल्का में 64-64, फिरोजपुर में 47, रोपड़ में 42, मानसा में 40, मोगा, नवांशहर व कपूरथला में 39-39, तरनतारन में 37, फतेहगढ़ साहिब में 24, संगरुर में 21, बरनाला में 12 पॉजिटिव मरीज शामिल हैं। इन मरीजों में 814 पहले से पॉजिटिव पाए गए मरीजों के करीबी संपर्क वाले लोग हैं जबकि 1559 केस कोरोना के नए केस के रूप में दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार को 2077 मरीज स्वस्थ भी हुए, जिसके साथ सूबे में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की कुल संख्या 55385 हो गई है। ठीक हुए 2077 मरीजों में से, जालंधर के 830, अमृतसर के 238, लुधियाना के 199, गुरदासपुर के 165, पटियाला के 116, बठिंडा के 104, होशियारपुर के 78, तरनतारन के 61, फाजिल्का के 60, मोहाली के 45, बरनाला के 41, फरीदकोट के 37, संगरुर के 20, मुक्तसर के 19, मानसा व नवांशहर के 17-17, फतेहगढ़ साहिब के 13, पठानकोट के 9 और रोपड़ के 8 मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed