फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दिव्यांग दंपति से स्नैचिंग

दिव्यांग दंपति से स्नैचिंग

Sat, 13 Jan 2018 01:41 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग दंपति से स्नैचिंग
सरकारी स्कूल की दृष्टिहीन लेक्चरर से पर्स स्नैच
विज्ञापन

पुलिस ने मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात स्नैचरों के खिलाफ किया केस दर्ज
दंपति स्कूल से साथ आ रहे थे रिक्शा से, घर के बाहर हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
श्रृजेश
सेक्टर-32 निवासी दृष्टिहीन दंपति को निशाना बनाते हुए मोटर साइकिल सवार दो स्नैचर उनका पर्स स्नैच कर ले गए। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दंपति से जानकारी लेने के बाद दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। दंपति सेक्टर-35 के सरकारी स्कूल में बतौर लेक्चरर कार्यरत हैं।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-32 निवासी विनीता सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसके पति श्रृजेश सेक्टर-35 स्थित गवर्नमेंट स्कूल के लेक्चरर हैं। दोपहर को स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों रिक्शे से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह घर के बाहर रिक्शा से उतरे तो उसी समय अचानक बाइक सवार दो युवक आए और उसका पर्स स्नैच कर ले गए। विनीता के अनुसार उसके पर्स में 400 रुपये और अन्य जरूरी कागजात थे। पर्स स्नैच होने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो आसपास मौके पर लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर सेक्टर-34 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने उनकी शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के एरिया के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed