{"_id":"68e7f5727a72476121015635","slug":"70-thousand-rupees-were-duped-by-promising-a-job-panchkula-news-c-87-1-pan1011-128035-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नौकरी लगाने का झांसा देकर ठग लिए 70 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नौकरी लगाने का झांसा देकर ठग लिए 70 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-19 निवासी व्यक्ति से नौकरी लगाने का झांसा देकर 70 हजार रुपये की ठगी हुई है। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-19 निवासी ज्योति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक युवक ने उनके परिवार को नौकरी लगवाने के नाम पर 70 हजार रुपये की ठगी का शिकार बनाया। महिला ने बताया कि दिसंबर 2024 में उनके पति बलबीर सिंह की जान-पहचान करनाल निवासी अमित कुमार से हुई थी। अमित ने खुद को जीरकपुर स्थित कंपनी का कर्मचारी बताया और कहा कि वह उनके जेठ के बेटे को भी नौकरी दिलवा सकता है। अमित ने नौकरी लगवाने के लिए 70 हजार की मांग की। ज्योति और उनके पति ने 20 दिसंबर 2024 को 20 हजार, 28 दिसंबर को 30 हजार और 11 जनवरी को दो बार में 20 हजार रुपये दिए। इसके बाद अमित ने अजय को कंपनी बुलाकर दो दिन की फर्जी ट्रेनिंग करवाई और जॉइनिंग लेटर व आई-कार्ड सौंप दिया। अमित ने अजय को कहा कि कैथल जिला परिषद कार्यालय में रिपोर्ट करनी है लेकिन जब अजय वहां पहुंचा तो कर्मचारियों ने बताया कि ऐसी कोई नौकरी या स्कीम नहीं है। इसके बाद जब परिवार ने अमित कुमार से संपर्क करने की कोशिश की तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया और भाग गया।