फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   लुधियाना टोल टैक्स

लुधियाना टोल टैक्स

Wed, 18 Apr 2018 10:04 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना टोल टैक्स

विज्ञापन
अब लुधियाना टोल प्लाजा हुआ फ्री
स्थायी लोक अदालत ने टोल वसूलने पर लगाई रोक
कोर्ट ने बढ़ते सड़क हादसों के बावजूद बेहतर सुविधाएं न मुहैया करवाने को लेकर सुनाया
फैसला
महेश कुमार
कपूरथला।
अब जालंधर-लुधियाना के बीच पड़ने वाला लाडोवाल टोल प्लाजा बिल्कुल फ्र ी हो गया है। स्थायी लोक अदालत ने इस टोल प्लाजा से अगले आदेशों तक टोल न वसूलने के आदेश जारी किए हैं। जगह-जगह नेशनल हाईवे पर कब्जों और सड़क हादसों के बढ़ने के बावजूद वसूले गए टोल से बेहतरीन सुविधाएं न मुहैया करवाने को लेकर अदालत ने फैसला सुनाया है।
कपूरथला के न्यू ज्यूडीशियल कांप्लेक्स स्थित स्थायी लोक अदालत की चेयरपर्सन मंजू राणा ने मंगलवार को जालंधर-लुधियाना के अधीन पड़ने वाले लाडोवाल टोल प्लाजा व नेशनल हाईवे अथारिटी को अदालत में तलब किया गया था। नेशनल हाईवे की ओर से वकील अदालत में पेश हुए। जिसके चलते जज ने अगले आदेशों तक टोल प्लाजा को वाहनों से टोल वसूलने पर रोक लगा दी। अब अगली पेशी 24 अप्रैल को है। जज ने
विज्ञापन

अपने फैसले में टोल के रूप में उगाही रकम से बेहतरीन सुविधाएं न देने के चलते सड़क हादसों में बढ़ोत्तरी होने के लिए नेशनल हाईवे अथार्टी को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, नेशनल हाईवे के किनारे कई जगह कब्जों की भरमार होने के कारण वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। जिसके चलते स्थायी लोक अदालत ने यह आदेश जारी किए हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स-----
एनआईएएच ने 15 लोगों को जारी किया नोटिस
बता दें कि ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब की ओर से इस मामले की स्थायी लोक अदालत में शिकायत दी गई थी। जिसके आधार पर 15 मार्च को अदालत ने कब्जे हटाने से लेकर बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाकर रिपोर्ट देने के लिए कहा था। लेकिन नेशनल हाईवे अथारिटी और टोल प्लाजा प्रबंधन ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई। यह रिपोर्ट 17 अप्रैल को साथ लेकर अदालत में पेश होने के लिए कहा था। जिसके चलते जज मंजू राणा ने कमियों दूर किए जाने तक टोल वसूलने पर रोक लगा दी है। पता चला है कि नेशनल हाईवे अथारिटी ने हाईवे पर कब्जा करने वाले करीब 15 लोगों को नोटिस भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed