फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 IPS officers, 7 PPS officers shifted in Punjab

Punjab: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS और सात PPS अधिकारियों के हुए तबादले

Thu, 21 Jul 2022 02:29 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 21 Jul 2022 02:29 AM IST
सार

पंजाब सरकार ने बुधवार को 12 आईपीएस अधिकारियों और सात पीपीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है।

विज्ञापन
12 IPS officers, 7 PPS officers shifted in Punjab
सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब में बुधवार को सरकार ने 12 आईपीएस और सात पीपीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया। गृह विभाग के प्रधान सचिव अनुराग अग्रवाल की ओर से जारी किए गए ट्रांसफर आदेशों में जालंधर ग्रामीण के एसएसपी स्वप्न शर्मा को अमृतसर ग्रामीण का एसएसपी बनाया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा गुरदासपुर के एसएसपी हरजीत सिंह को लुधियाना ग्रामीण का एसएसपी बनाया गया है। 2010 बैच की आईपीएस अधिकारी अल्का मीना को एसएसपी मालेरकोटला से हटाकर एआईजी इंटेलिजेंस चंडीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। एसएसपी लुधियाना ग्रामीण दीपक हिलोरी को एसएसपी गुरदासपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र लांबा को एसएसपी ईओडब्ल्यू विजलेंस ब्यूरो, लुधियाना से हटाकर फिरोजपुर का एसएसपी बनाया गया है। वहीं फिरोजपुर के एसएसपी चरनजीत सिंह को इंटेलिजेंस पंजाब का एआईजी नियुक्ति किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमांडेंट प्रथम आईआरबी पटियाला भागीरथ सिंह मीना को एसएसपी एसबीएस नगर बनाया गया है। 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी सचिन गुप्ता को मुक्तसर साहिब का एसएसपी बनाया गया है। जालंधर पुलिस मुख्यालय में ज्वाइंट कमिश्नर आफ पुलिस की जिम्मेदारी से हटाकर नवनीत सिंह बैंस को कपूरथला का एसएसपी बनाया गया है।

बटाला के एसएसपी राजपाल सिंह को फरीदकोट एसएसपी और आईएसटीसी कपूरथला में कमांडेंट सतिंदर सिंह को बटाला के एसएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। एसआईजी सीआई पटियाला जसप्रीत सिंह को कमांडेंट प्रथम आईआरबी पटियाला नियुक्ति किया गया है।

वहीं पीपीएस संदीप शर्मा को एसबीएस नगर के एसएसपी से हटाकर आईएसटीसी कपूरथला का कमाडेंट, एसएसपी कपूरथला की जिम्मेदारी देख रहे पीपीएस अधिकारी राज बचन सिंह संधू को पंजाब ट्रांसपोर्ट एआईजी की जिम्मेदारी दी गई है। अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी की जिम्मेदारी देख रहे स्वरनदीप सिंह को सरकार ने नई जिम्मेदारी दी है।


उन्हें एसएसपी जालंधर ग्रामीण बनाया गया है। एसएसपी पठानकोट पीपीएस अधिकारी अरुण सैनी को खाली चल रही पोस्ट एसआईजी आयुध बनाया गया है। हरकमलप्रीत सिंह को एसएसपी पठानकोट, हरमीत सिंह को एसआईजी जीआरपी पंजाब, पटियाला और अवनीत कौर सिद्धू को एसएसपी फरीदकोट से एसएसपी मालेरकोटला बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed