फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   6 member regulatory board in Haryana

हरियाणा भाजपा में छह सदस्यीय मार्गदर्शक मंडल

Tue, 22 Jun 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
6 member regulatory board in Haryana
चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा ने 6 सदस्यीय मार्गदर्शक मंडल के साथ स्थायी आमंत्रित सदस्यों व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद यह नियुक्तियां की हैं।
विज्ञापन

मार्गदर्शक मंडल में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आत्मप्रकाश मनचंदा, भानी राम मंगला, शशिपाल मेहता, जय नारायण खुंडिया, नीतिसेन भाटिया, सीता राम बागड़ी को शामिल किया है। स्थायी आमंत्रित सदस्यों में सीएम मनोहर लाल समेत सांसदों, मंत्रियों, पूर्व दिग्गज मंत्रियों सहित 28 नेताओं को जगह मिली है। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। कार्यकारिणी सदस्यों में कुल 38 नेता शामिल हैं। इनमें वरिष्ठ विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हैं।
विज्ञापन

पदेन सदस्यों में हरियाणा के सभी केंद्रीय मंत्रियों, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हरियाणा से शामिल सदस्यों, हरियाणा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, सासंदों, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, मंत्रियों, विधायकों, मोर्चों के अध्यक्ष, संयोजक, जिलाध्यक्ष, मेयर, जिला परिषद चेयरमैन, नगर परिषद चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन व निगरानी समिति के लोकसभा संयोजक शामिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed