फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   58 samples of corona were taken, ten patients were found infected

Panchkula News: कोरोना के 58 सैंपल लिए, दस मरीज संक्रमित मिले

Tue, 02 May 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
58 samples of corona were taken, ten patients were found infected
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। जिले में सोमवार को कोरोना से दस नए लोग संक्रमित मिले हैं। लगातार संक्रमण फैलने के बावजूद लोग सामाजिक दूरी और मास्क का पालन नहीं कर रहे हैं। नए मिले संक्रमितों में सात स्थानीय जबकि तीन बाहरी जिलों और प्रदेशों के सामने आए हैं। सोमवार को जांच के लिए 58 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि लोग बिना मास्क घर के बाहर नहीं जाएं।
विज्ञापन

इस समय जिले में 206 सक्रिय मरीज हैं। इसमें 202 मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। अस्पताल के वार्ड में चार कोरोना मरीजों को भर्ती किया गया है। पंचकूला में अब तक 423 मरीजों की मौत हो चुकी है। 698369 सैंपल लिए गए हैं। इसमें 50160 लोग संक्रमित मिले हैं। 49531 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील कर कहा है कि लोग बिना मास्क के घर के बाहर नहीं जाएं। ओपीडी, कार्यक्रम में भाग लेने जाने पर मास्क का प्रयोग जरूर करें। पंचकूला सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि मरीजों की टेस्टिंग लगातार की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed