फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   55 lakhs cheated by luring them to double the rupees

रुपये दस गुना करने का लालच देकर 55 लाख ठगे

Tue, 04 Jan 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
55 lakhs cheated by luring them to double the rupees
पंचकूला। पैसे को दस गुना करने का लालच देकर आरोपियों ने जिला फतेहगढ़ निवासी दो लोगों से 55 लाख रुपये ठग लिए। चंडीमंदिर पुलिस ने शिकायत मिलने पर ठगी और लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी बहादुर सिंह, बंटी सिंह मंडेर, दीप सिंह, शम्मी कौर, सुंदरप्रीत व अन्य की तलाश कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह और भूपिंदर सिंह निवासी गांव सिद्घपुर जिला फतेहगढ़ ने बताया कि वह पंजाब के रहने वाले हैं। उनके चाचा के लड़के मंदीप सिंह ने उन्हें बताया कि वह बहादुर सिंह नाम के व्यक्ति को जानता है। उसके पास काफी पुराना पैसा है। उन्हें हम जितना पैसा देंगे वह उसका दस गुना कर देंगे। मंदीप सिंह के कहने पर शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह, भूपिंदर सिंह आरोपी बहादुर सिंह से नाडा साहिब में मिले। बहादुर सिंह ने बताया कि वह पैसे को कई गुना करने का काम करता है। वह जो पैसे उसे देंगे उसको दस गुना कर देगा।
विज्ञापन

सेक्टर-25 में अन्य आरोपियों से हुई मुलाकात
कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी बहादुर सिंह से फोन पर बात होने के बाद वह उसके जानकार आरोपी दीप सिंह, शम्मी कौर, सुंदरप्रीत के सेक्टर-25 स्थित आवास पर गए। वहां पर सभी आरोपी मौजूद थे। सभी ने उन्हें झांसा देकर अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद कुलदीप सिंह ने अपने घर का सामान, सोना, चांदी व गाड़ी बेचकर कुछ पैसे ब्याज पर उठाकर 55 लाख रुपये इकट्ठे करने के बाद सेक्टर-25 स्थित आरोपियों के घर 13 अक्तूबर को पहुंचे। शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह ने आरोपी दीप सिंह, बहादुर सिंह और बंटी को 55 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी शम्मी कौर, सुंदरप्रीत ने शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह, भूपिंदर सिंह का स्वागत कर उन्हें खाना खिलाया। इसके बाद आरोपियों ने शाम को कहा कि उनका 5.50 करोड़ रुपये पैक कर गाड़ी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

गांव तक छोड़ने का झांसा देकर लूट की
आरोपियों ने शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह से कहा कि वह उनको गांव तक छोड़कर आएंगे। इसके बाद उनके दो बाउंसर गन सहित उनके साथ पजेरो गाड़ी में बैठ गए। जब वह घर से थोड़ी दूर निकले तो आगे सड़क की साइड में स्कॉर्पियों गाड़ी पुलिस की लाल बत्ती लगाए खड़ी थी। कुलदीप सिंह के अनुसार पुलिस की वर्दी में मौजूद लोगों ने उनकी गाड़ी को नहीं रोका। जिस गाड़ी में रुपये रखे होने की बात आरोपियों ने कही थी, उस गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी से उतरे तीन लोग पुलिस की वर्दी में थे। उन्होंने बताया कि एक इंस्पेक्टर की वर्दी में था, दो हवलदार की वर्दी में थे। उनके हाथ में गन थी। उन्होंने रुपयों रखी गाड़ी को रोक लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस की स्कार्पियों का नंबर नोट कर लिया। कुछ देर बार कुलदीप सिंह को आरोपियों का फोन आया कि उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है। वह भाग जाएं और अपना फोन बंद कर लें। चार दिन बाद वे मिले और बोले की पुलिस ने पैसा लूट लिया है। जो पैसा हमारे घर पर था उसे भी पुलिस ले गई है। अब हमारे पास पैसे नहीं है। हम आपको पैसे लौटा देंगे। आरोपियों ने उन्हें 25 अक्तूबर को सेक्टर-25 स्थित अपने आवास पर बुलाया। आरोपी बंटी, बहादुर, दीप व दो गनमैन मिले। इस दौरान दीप सिंह ने उन्हें 11 लाख का चेक दिया। चेक देने के बाद उसने बताया कि चेक 5 नवंबर 2011 को लगाना। चेक लगाने पर बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने बाद जब वह आरोपियों के घर गया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि अगर वह दोबारा पैसे मांगने उनके घर आए तो वह उन्हें जान से मार देंगे। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच सेक्टर-26 (सीआईए) क्राइम इनवेस्टीगेशन टीम को भेजी गई है। जल्द ही सभी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed