{"_id":"5c7059a4bdec224a3d3fef91","slug":"51550866852-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के साथ प्लेसमेंट के लिए इग्नू कर रहा पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के साथ प्लेसमेंट के लिए इग्नू कर रहा पहल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ाई के साथ प्लेसमेंट के लिए इग्नू कर रहा पहल
चंडीगढ़ पहुंचे इग्नू के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने शुक्रवार को चंडीगढ़ क्षेत्रीय केंद्र का दौरा किया। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल के. डिमरी ने प्रो. नागेश्वर राव का स्वागत किया। प्रो. राव ने स्टाफ के सदस्यों से बातचीत की और हाल ही में इग्नू द्वारा की गई विभिन्न नई पहल के बारे में उन्हें जानकारी दी।
प्रो. राव ने 2019 में इग्नू द्वारा ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू करने तथा ई-सामग्री का विकल्प चुनने वाले शिक्षार्थियों को प्रवेश में 15 प्रतिशत शुल्क छूट दिए जाने के बारे में जानकारी दी। प्रो. राव ने यह भी बताया कि इग्नू ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से जनवरी 2019 सत्र से स्वास्थ्य क्षेत्र में चार नए अल्पकालिक कौशल विकास पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। जिनमें सर्टिफिकेट इन जनरल ड्यूटी असिस्टेंस (सीजीडीए), सर्टिफिकेट इन जेरियाट्रिक केयर असिस्टेंस (सीजीसीए), सर्टिफिकेट इन फेलोबॉमी असिस्टेंस (सीपीएचए) और सर्टिफिकेट इन होम हेल्थ असिस्टेंस (सीएचएए) प्रमुख हैं ।
उन्होंने बताया कि इग्नू अपने शिक्षार्थियों को क्षेत्र आधारित प्लेसमेंट प्रदान करने के लिए पहल कर रहा है। इग्नू अपने पूर्व छात्रों का डेटाबेस भी तैयार कर रहा है और 2019 में क्षेत्रीय केंद्र पर पूर्व छात्रों की बैठक आयोजित करेगा जहां उनकी प्रतिक्रिया और सफलता की कहानियां एकत्र की जाएंगी।