फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मलेरकोटला उत्सव

मलेरकोटला उत्सव

Mon, 31 Dec 2018 01:52 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 31 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
मलेरकोटला उत्सव
फोटो वर्मा जी से लें
विज्ञापन


मलेरकोटला उत्सव में दिखा कला और साहित्य से जुड़ा इतिहास

- पंजाब कला भवन में आयोजित उत्सव में दिखाया गया मलेरकोटला का बदलता स्वरूप

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब कला भवन सेक्टर- 16 में रविवार को मलेरकोटला उत्सव को मनाया गया। पंजाब कला परिषद की ओर से करवाए गए इस कार्यक्रम में मुशायरा, कव्वाली ने जहां उपस्थित हर किसी का दिल जीत लिया, वहीं मलेरकोटला के नवाबों की विरासत भी देखने को मिली। इनमें पुराने काल के सिक्के, नवाबों के जमाने के स्टांप पेपर और फौजियाें की वर्दी में लगने वाले बटन लोगाें के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। वहीं कुरान का हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी में अनुवाद वाली किताब ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
इस अवसर पर पंजाब कला भवन में एक फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। इनमें फोटो के जरिए मलेरकोटला किस तरह बदलता रहा, देखने को मिला। प्रोग्राम की शुरूआत मलेरकोटला के इतिहास को बताने से हुई। इस दौरान एक डॉक्यूमेंटरी भी दिखाई गई, जिसमें वहां के वंशज, लोगाें के रहन सहन को दिखाया गया। इसके बाद कुछ यादाें को मुहम्मद रबीब ने लोगों संग साझा किया। डॉ. आबिद अली ने मलेरकोटला के इतिहास के बारे में बताया और वहीं जावेद अख्तर ने गजल पेश किए।
विज्ञापन


फोटो प्रदर्शनी में दिखाया बदलता मलेरकोटला
मलेरकोटला उत्सव के तहत एक फोटो प्रदर्शनी को भी लगाया गया। इसमें लुधियाना के फोटोग्राफर रविंदर की 52 फोटो को लगाया गया था। इसमें मलेरकोटला को पुराने समय से नए जमाने तक चित्रों के जरिए बदलता दिखाया गया। इनमें पुरानी इमारतें, घराें की हालत, हवेली व एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी के चित्र भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed