फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   वेंडर्स ने ड्रा के खिलाफ निकाला मार्च

वेंडर्स ने ड्रा के खिलाफ निकाला मार्च

Sun, 30 Dec 2018 01:53 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
वेंडर्स ने ड्रा के खिलाफ निकाला मार्च
वेंडर्स ने ड्रॉ के खिलाफ निकाला मार्च
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष टंडन से मिले वेंडर एसोसिएशन के सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शनिवार को वेंडर्स जोन एक्ट के तहत निकले ड्रा के खिलाफ सेक्टर-17, 22, 15, 19 बुडै़ल और मनीमाजरा के करीब छह सौ वेंडर्स एकत्रित हुए। महिला वेंडर्स ने भी प्रदर्शन हिस्सा लिया। सभी वेंडर्स कमिश्नर से मिलना चाहते थे। वे किरण थियेटर से चलकर नेहरू पार्क तक पहुंचे, जहां पर उन्हें एरिया इंचार्ज ने रोककर कहा कि आपके पास रोष मार्च निकालने की अनुमति नहीं है। वहीं पर वेंडर्स ने नारेबाजी की। एरिया इंचार्ज के कहने पर वेंडर वेलफेयर एसोसिएशन के पांच सदस्य सेक्रेटरी रविंदर सिंह, विशाल, गुरजिंदर सिंह, दलीप सिंह और तरुण सिंह भाजपा नेता संजय टंडन से मिलने गए।
वेंडर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रविंदर सिंह ने अपनी मांगों को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन के सामने रखा और कहा कि सर्वे गलत किया गया है। एक साल से बैठे वेंडर को 40 साल से बैठे के साथ तुलना न की जाए। जो 164 वेंडर 40 साल से बैठे हैं उन्हें प्राथमिकता दी जाए। इसका ढंग से सर्वे करके ही वेंडर्स को बैठाया जाए। निगम ने जो पॉलिसी बनाई है वह गलत है। संजय टंडन ने वेंडर्स की समस्याओं को सुना और कहा कि इस मुद्दे से सारा शहर परेशान है। जल्द ही हम इस समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन


बॉक्स
बिना भेदभाव के 164 पुराने वेंडर्स को दिए जाएं लाइसेंस
एसोसिएशन के प्रेजिडेंट सुभाष शर्मा ने कहा कि हम इस ड्रॉ से सहमत नहीं हैं। आज हमने मीडिया के जरिए राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर को ज्ञापन दिया है। हमारी मांग है जो बिना किसी भेदभाव के 164 पुराने वेंडर्स को लाइसेंस दिए जाएं। उसके बाद जो बचते हैं उनके लिए ड्रॉ निकाला जाए। निगम हमें व्यापारियों के दबाव में आकर मार्केट की बैक साइड भेज रही है। निगम ने जब पहले दो बार हमारी जगह यहां मार्क कर दी थी तो अब हमें न हटाया जाए। हमें ऐसी जगह पर न बैठाया जाए जहां से हम अपना किराया भी न निकाल पाएं। सोमवार को सभी वेंडर्स मिलकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed