{"_id":"594954314f1c1b53128b45a7","slug":"51497977905-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब अंतर जिला अंडर-23 :
मोहाली की ओर से शुभमन, अभिजीत ने खेली शतकीय पारी
- मुक्तसर के खिलाफ 311 रन बनाकर पारी घोषित की
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
शुभमन गिल और अभिजीत ने मंगलवार को पंजाब अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में मुक्तसर के खिलाफ शतकीय पारी खेली।पीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में मोहाली ने दो विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।
मुक्सतर का टॉस जीतकर मोहाली को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित करने का फैसला उल्टा उसे भारी पड़ गया। पूरे दिन मुक्तसर के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते नजर आए। नतीजतन, मोहाली की ओर से शुभमन और अभिजीत ने शतकीय पारी खेली। दिन का खेल खत्म होने तक मोहाली ने मुक्तसर पर 273 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।
मोहाली के लिए पहले सुबेर हैयर ने सात चौके और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। पवेलियन लौटने तक अभिजीत गर्ग के साथ उनकी पहले विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी हुई। अभिजीत गर्ग ने नाबाद 113 रनों की पारी खेली। इस पारी में दस चौके और एक छक्का शामिल रहा। अभिजीत ने शुभमन के साथ दूसरे विकेट के लिए 189 रन जोड़े। शुभमन गिल ने आउट होने से पहले 133 रन बनाए। इस पारी में 11 चौके और छह सिक्स शामिल रहे। दिन का खेल खत्म होने तक मुक्तसर ने एक विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए थे।
विज्ञापन
अमृतसर के खिलाफ चंडीगढ़ के तलविंदर ने जड़ा शतक :
वहीं टूर्नामेंट के दूसरे मैच में तलविंदर सिंह की शतकीय पारी की बदौलत चंडीगढ़ की टीम ने अमृतसर के खिलाफ पहली पारी में चार विकेट पर 314 रन बना लिए थे। तलविंदर ने 17 चौके और एक सिक्स की मदद से 112 रन बनाए। उनके अलावा जगमीत सिंह भुल्लर ने 80 रन बनाए। इस पारी में 11 चौके और एक सिक्स शामिल रहा। इसी तरह अर्पित पन्नू ने 42 रन बनाए। जसनीर पन्नू ने 38 रन का योगदान दिया।