फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   40 thousand rupees theft

घर का ताला तोड़ लाखों के गहने समेत 40 हजार की नगदी चोरी

Wed, 11 Sep 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
40 thousand rupees theft
चंडीगढ़। सेक्टर-30 स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के गहने समेत चालीस हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब पीड़ित परिवार संगरूर में अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था। इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कुलविंदर सिंह ने बताया कि वह परिवार समेत सेक्टर-30 में रहता है। वह कैब ड्राइवर है। बीते 7 सितंबर को वह परिवार समेत संगरूर में अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था। देर रात वहां से घर लौटा तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा था। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी चेक करने पर डेढ़ तोले का सेट, छह ग्राम की रिंग, एक लेडीज रिंग, एक तोले की चेन और 40 हजार की नगदी चोरी हो गई थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed