फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बरवाला में है मम्मी दा पिंड, पापा तो अक्सर चंडीगढ़ आते हैं: बाबी

बरवाला में है मम्मी दा पिंड, पापा तो अक्सर चंडीगढ़ आते हैं: बाबी

Wed, 27 Feb 2019 02:14 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 27 Feb 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
बरवाला में है मम्मी दा पिंड, पापा तो अक्सर चंडीगढ़ आते हैं: बाबी
फोटो सहित
विज्ञापन

चंडीगढ़ पापा और मेरी फेवरेट सिटी : बॉबी देयोल

-सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग खेलने आए हैं बॉबी, आज से सेक्टर- 16 में होगा आगाज
बोले- सिटी ब्यूटीफुल ही नहीं यहां का खाना भी है बेहद लजीज


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मेरी मम्मी का पिंड बरवाला में है। इसलिए मैं चंडीगढ़ मम्मी पापा के साथ आता रहता था। लेकिन यह शहर दिन प्रतिदिन खूबसूरत होता जा रहा है। यहां आकर ऐसा लगता है, जैसे अपने घर आ गया हो। यह बेहद खूबसूरत सिटी है। पापा की फेवरेट सिटी में से एक है। सिटी ब्यूटीफुल की यह तारीफ बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देयोल ने की। वे यहां सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) में खेलने आए हैं। चार दिवसीय क्रिकेट लीग का आगाज सेक्टर- 16 स्टेडियम में 27 फरवरी से होगा। अमर उजाला से बातचीत में अभिनेता बॉबी ने क्रिकेट के प्रति अपने क्रेज को जाहिर किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सभी गेम्स पसंद हैं। लेकिन क्रिकेट से उन्हें काफी लगाव है। शायद यही वजह है कि वे क्रिकेट के साथ किसी ने किसी तरह जोड़ना चाहते हैं।

एक साल बाद क्रिकेट बॉल पकड़ रहा हूं : बॉबी
अभिनेता ने कहा कि उन्हें क्रिकेट खेले एक साल हो गया है। हालांकि वे एक बार फिर क्रिकेट ग्राउंड में खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। बॉबी ने बताया कि उन्हें बॉलिंग करना काफी अच्छा लगता है। टूर्नामेंट को लेकर बॉबी ने कहा कि यह टूर्नामेंट सभी सेलिब्रेटी के दिल में एक खास जगह रखता है।
विज्ञापन


सिटी का खाना है बेहद लजीज
बॉबी ने कहा कि सिटी ब्यूटीफुल की हरियाली और पार्क मन को भाते हैं। उन्होंने कहा कि वे यहां कई जगह घूम चुके हैं। यहां की खूबसूरती के अलावा यहां का बेहद लजीज मिलता है, जो उन्हें बेहद पसंद है। यहां का खाना उनके लिए हमेशा से ही बेहद यादगार रहता है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग भी काफी खुशमिजाज और जिंदादिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह टीमें लेंगी हिस्सा
सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग में इस बार भोजपुरी दबंग, पंजाब दे शेर, मुंबई हीरोज, बंगाल टाइगर्स, तेलगू वॉरियर्स, कर्नाटक बुलडोजर्स।

यह है सेलिब्रिटी लीग का शेडयूल
27 फरवरी

पहला मैच - भोजपुरी दबंग वर्सेज पंजाब दे शेर - शाम 4 बजे
दूसरा मैच - मुंबई हीरोज वर्सेज बंगाल टाइगर्स - शाम 6 बजे
तीसरा मैच तेलगू वॉरियर्स और भोजपुरी दंबग - रात 8 बजे
28 फरवरी
पहला मैच बंगाल टाइगर्स वर्सेज भोजपुरी दबंग - शाम 4 बजे
दूसरा मैच तेलगू वॉरियर्स वर्सेज मुंबई हीरोज - शाम 6 बजे
तीसरी मैच कर्नाटक बुलडोजर्स वर्सेज पंजाब दे शेर - रात 8 बजे
1 मार्च
पहला मैच तेलगू वॉरियर्स वर्सेज कर्नाटक बुलडोजर्स - शाम 4 बजे
दूसरा मैच मुंबई हीरोज वर्सेज पंजाब दे शेर - शाम 6 बजे
तीसरा मैच बंगाल वर्सेज कर्नाटक बुलडोजर्स - रात 8 बजे
2 मार्च
पहला सेमीफाइनल - शाम 4 बजे
दूसरा सेमीफाइनल - शाम 6 बजे
फाइनल मुकाबला - रात 8 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed