फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बार काउंसिल ऑफ इंडिया प्रतिन िधि का चुनाव संपन्न

बार काउंसिल ऑफ इंडिया प्रतिन िधि का चुनाव संपन्न

Fri, 22 Feb 2019 02:04 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ इंडिया प्रतिन िधि का चुनाव संपन्न
नोएडा और रोहतक के ध्यानार्थ
विज्ञापन


प्रताप सिंह बने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य
पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष की याचिका पर प्रतिनिधि चुनाव पर लगा दी गई थी रोक
अब हाईकोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के वाइस चेयरमैन के आदेश पर लगाई रोक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल से बार काउंसिल ऑफ इंडिया में प्रतिनिधि भेजने के लिए चुनाव की प्रक्रिया पर बीसीआई की रोक हटने के बाद प्रताप सिंह को बार काउंसिल ऑफ पंजाब-हरियाणा का प्रतिनिधि के रूप में बार काउंसिल ऑफ इंडिया का सदस्य चुन लिया गया।
याचिका दाखिल करते हुए बार काउंसिल ऑफ पंजाब-हरियाणा के चेयरमैन विजेंद्र अहलावत ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के 20 फरवरी के आदेश को चुनौती दी है। अहलावत ने हाईकोर्ट को बताया कि बार काउंसिल ऑफ पंजाब-हरियाणा की 5 फरवरी 2019 को बैठक हुई थी, जिसमें बार काउंसिल ऑफ इंडिया में प्रतिनिधि के लिए 21 फरवरी को चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया था। इसी बीच बार काउंसिल ऑफ पंजाब-हरियाणा के पूर्व चेयरमैन रजत गौतम ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया को पत्र लिखकर चुनावी प्रक्रिया में तकनीकी खामी बताई। इस आधार पर 20 फरवरी को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के वाइस चेयरमैन ने चुनाव की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

अहलावत ने फैसले खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया गया कि गजट नोटिफिकेशन के 21 दिन बाद चुनाव करवाने की प्रक्रिया का पालन किया गया है और ऐसे में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के वाइस चेयरमैन का निर्णय सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने याचिका पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को नोटिस जारी करते हुए 20 फरवरी के आदेश पर रोक लगा दी है। इसके बाद वीरवार को चुनाव संपन्न हो गया।
बॉक्स
बार काउंसिल ऑफ पंजाब-हरियाणा के चुनाव संपन्न
बार काउंसिल ऑफ इंडिया में प्रतिनिधि के अतिरिक्त सर्वसम्मति से बार काउंसिल ऑफ पंजाब-हरियाणा के वाइस चेयरमैन के पद पर गुरतेज सिंह ग्रेवाल और महासचिव पद पर सुवीर सिद्घू को चुना गया है। बार काउंसिल ऑफ पंजाब-हरियाणा के चेयरमैन विजेंद्र अहलावत ने चुने गए सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed