फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   काले गुब्बारे उड़ा यूथ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

काले गुब्बारे उड़ा यूथ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 11 Feb 2019 02:11 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 11 Feb 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
काले गुब्बारे उड़ा यूथ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
फोटो सहित
विज्ञापन


काले गुब्बारे छोड़कर यूथ
कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

स्मार्ट सिटी रैंकिंग में शहर के पिछड़ने पर यूथ कांग्रेस ने भाजपा को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। स्मार्ट सिटी रैंकिंग में चंडीगढ़ के पिछड़ने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। रविवार को कांग्रेस भवन के बाहर यूथ कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टायरों की हवा निकालते हुए प्रदर्शित किया कि भाजपा के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। यूथ कांग्रेस ने रोष प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सिटी ब्यूटीफुल के लिए गंभीर नहीं है और वह भी तब जब केंद्र में भाजपा की सरकार है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सांसद किरण खेर और नगर निगम के खिलाफ काले गुब्बारे हवा में उड़ा कर रोष व्यक्त किया। टायरों की हवा निकालकर दिखाया कि भाजपा के दावों की हवा निकल गई है।



भाजपा ने शहर को 67वें नंबर पर पहुंचाया
पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने कहा कि पीजीआई और सेक्टर-32 के अस्पताल में जितने काम हुए वह कांग्रेस के दौरान हुए हैं। शहर में एक और बड़े अस्पताल की जरूरत है। बसंत ऋतु आगमन के उत्सव पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से आयोजित प्रकृति के उत्सव समारोह में बंसल ने कहा कि यूपीए सरकार ने शिक्षा पर सबसे ज्यादा जोर दिया और अपने कार्यकाल में शिक्षा के अधिकार को एक मौलिक अधिकार बनाया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस के समय में चंडीगढ़ देश का नंबर वन शहर होता था। अब वह 67वें नंबर पर पहुंच गया। बीजेपी ने आज शहर को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा कर दिया है। उनके पास जुमलों और खोखले दावों के अलावा कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed