{"_id":"5c0ecca5bdec2212cc53abcc","slug":"201544473765-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्शील
Updated Tue, 11 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
अब आसमां पर छाना चाहते हैं दर्शील
-फिल्म तारे जमीं पर में अपनी छाप छोड़ने वाले नटखट दर्शील हो चुके हैं 22 साल के
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आमिर खान की फिल्म तारे जमीं पर का नटखट और प्यारा सा लड़का ईशान अवस्थी आपको अभी भी याद होगा। अब इसकी उम्र 22 वर्ष हो चुकी है, लेकिन इसकी मासूमियत अभी भी वैसी ही है। फिल्म तारे जमीं पर फिल्म में शानदार भूमिका निभाने वाले दर्शील सेफारी हैं ही ऐसे जिन्होंने अपने पैशन के दम पर 12 वर्ष की उम्र में ही बेस्ट एक्टर का फिल्म फेयर क्रिटिक का अवार्ड अपने नाम कर लिया। दर्शील अब अपनी एक मूवी लिख रहे हैं और उनकी योजना है कि वह एक्टिंग में अपना एक अलग स्थान बनाएं। चंडीगढ़ में अपने नाटक के सिलसिले में पहुंचे दर्शील ने कहा कि तारे जमीं पर के बाद उन्होंने तीन फिल्में कीं। इसमें उनकी भूमिकाएं चाइल्ड एक्टर की थीं। उस समय तय नहीं किया था कि एक्टिंग में ही कैरियर बनाना है। पापा ने कहा कि पढ़ाई पर ध्यान दो तो एक्टिंग से एकदम छुट्टी ले ली। उसके बाद 12वीं की पढ़ाई पूरी की। अच्छी बात यह रही कि पढ़ाई के दौरान ही थिएटर करने का शौक लग गया। स्कूल के बाद कॉलेज गया तो वहां कई थिएटर किए, पर वे सब शौकिया किए थे। जब मैंने कई स्कूलों और अन्य इंस्टीट्यूशन में कई नाटक कर डाले तो लगा कि काम शानदार है। इसके बाद मुझको नेशनल सेंटर ऑफ परफार्मिंग आर्ट के नाटक में एक्टिंग करने का मौका मिला। उस वक्त मुझे यह अंदाज नहीं था कि यह मुश्किल होगा।
उन्होंने कहा कि थिएटर के मंझे हुए कलाकारों के साथ मुझे एक्टिंग करनी थी। घबराहट थी पर आत्मविश्वास काफी ज्यादा था। उसके बाद निर्देशक अभिषेक पटनायक ने उनको दिलीप और अनंत महादेवन के साथ नाटक कैन आई हेल्प यू करने का प्रस्ताव दिया जिससे एक्टिंग के कैरियर को नया मुकाम मिला। दर्शील ने कहा कि मास्टर राजू से लेकर जुगल हंसराज जैसे बाल कलाकारों के एक्टर के रूप में काम करने का उदाहरण हैं। पर मैं ऐसा सोचता हूं कि बाल कलाकार के रूप में फिल्में करना और बड़े होकर हीरो वाला रोल करना एकदम अलग है। कभी यह नहीं मानना चाहिए कि मुझे तो ऐक्टिंग का बचपन से अनुभव है। कलाकार में इगो नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि हमेशा अपनी एक्टिंग पर ध्यान देना चाहिए।
ऐसे मिली थी पहली फिल्म
जब 2006 में आमिर खान और अमोल गुप्ते फिल्म तारे जमीं पर के लीड रोल के लिए 10-12 साल के लड़के की तलाश में ऑडिशन कर रहे थे तो उस समय मैं शामक डावर के डांसिंग स्कूल में डांस सीख रहा था। कई लोगों के ऑडिशन के बाद भी जब उन्हें वह लड़का न मिला तो वे हमारे स्कूल में आए और मुझे देखते ही ऑडिशन देने के लिए कहा। मैं जानता तक नहीं था कि अदाकारी क्या होती है। जब ऑडिशन में चयन हो गया तब मम्मी पापा ने भी एक्टिंग के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया। फिल्म में आमिर खान से ले कर पूरी टीम ने मेरी सहायता की।
विज्ञापन
अलग ढंग की फिल्मों में किया काम
तारे जमीं पर के बाद मैंने जितनी फिल्में कीं, वह अलग अलग ढंग की हैं। बम बम भोले भाई बहन की कहानी थी। इंटरनेशनल फिल्म करने का मौका दीपा मेहता की फिल्म में मिला। उनकी फिल्म मिड नाइट चिल्ड्रेन की जो कि सलमान रुश्दी के उपन्यास पर बनाई गई थी। मेरी इच्छा है कि मैं एक बार आमिर खान के साथ काम जरूर करूं।
अभी कर रहा हूं कमर्शियल थिएटर
अभी तो सिर्फ कमर्शियल थिएटर कर रहा हूं। इस समय में दो कॉमेडी इंगलिश प्ले कर रहा हूं जिनका जबरदस्त रिस्पांस मिला है। बॉलीवुड में कोई हैरी पौटर पर फिल्म बनाता है तो मैं हैरी के किरदार के लिए तैयार हूं। मैं हैरी पौटर की सभी फिल्मों का फैन हूं। उस जादुई दुनिया का रोमांच मुझे बचपन से आकर्षित करता रहा है।