{"_id":"5a59149b4f1c1bed408b4815","slug":"191515787419-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्रेटरी विजिलेंस ने दलीप शर्मा और भरत कुमार के वॉयस सैंपल लेने के आर्डर जारी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्रेटरी विजिलेंस ने दलीप शर्मा और भरत कुमार के वॉयस सैंपल लेने के आर्डर जारी किए
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलीप शर्मा और भरत कुमार के वॉयस सैंपल लिए जाएंगे
सेक्रेटरी विजिलेंस ने एसएसपी को दोनों पार्षदों के वायरल ऑडियो के मामले में दिए निर्देश
चंडीगढ़।
सेक्रेटरी विजिलेंस केके जिंदल ने पार्षद दलीप शर्मा और भरत कुमार के वायरल ऑडियो के वॉयस सैंपल लेने के आदेश दिए हैं। एसएसपी विजिलेंस को सैंपल लेकर फॉरेंसिक जांच कराने के लिए कहा गया है। वॉयस सैंपल की फॉरेंसिक रिपोर्ट डेढ़ महीने में देने को कहा है। डीएसपी विजिलेंस सुखराज कटेवा ने बताया कि आर्डर आ चुके हैं, अब जिला अदालत से वायस सैंपल के लिए मंजूरी ली जाएगी। अदालत में अर्जी मंजूर होते ही सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे।
दलीप के पानी कनेक्शन को 12 हजार मांगने का मामला
पार्षद दलीप शर्मा की ओर से पानी के नए कनेक्शन के लिए बापूधाम कॉलोनी की एक महिला से 12 हजार रुपये मांगने का एक ऑडियो वायरल हुआ था। महिला रानी ने चीफ विजिलेंस आफिसर और सेक्रेटरी विजिलेंस को पार्षद दलीप शर्मा के खिलाफ लिखित में शिकायत दी थी। 8 दिसंबर 2017 को सेक्रेटरी विजिलेंस ने पार्षद दलीप शर्मा के खिलाफ रानी के बयान भी दर्ज किए थे। इस पर कार्रवाई करते हुए अब सेक्रेटरी विजिलेंस ने एसएसपी विजिलेंस को वायरल ऑडियो के वॉयस सैंपल लेकर फॉरेंसिक जांच कराने के आदेश जारी किए हैं। सेक्टर-26 बापूधाम कॉलोनी फेज-2 के मकान नंबर 346 निवासी रानी ने पार्षद दलीप शर्मा व उसके भाई सुनील शर्मा पर पानी का कनेक्शन दिलाने के लिए पैसों की मांग करने के आरोप लगाए हैं। रानी का कहना है कि पैसे मांगन का ऑडियो भी उसके पास है।
पार्षद भरत कुमार का वायरल ऑडियो कांड
लायंस सर्विसेज लिमिटेड और बीजेपी पार्षद भरत कुमार के बीच करीब डेढ़ से दो महीने पहले वित्तीय फायदा पहुंचाने की बातचीत के वायरल ऑडियो में पार्षद के खिलाफ विजिलेंस इंक्वायरी मार्क की गई थी। अब इस मामले में भी सेक्रेटरी विजिलेंस ने वायरल ऑडियो के वायस सैंपल लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए एसएसपी विजिलेंस को पत्र लिखा है। बीजेपी पार्षद एवं सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन भरत कुमार और सदर्न सेक्टरों में सफाई का काम दे रही कंपनी लायंस सर्विसेज लिमिटेड के प्रतिनिधि के बीच वित्तीय फायदा पहुंचाने की बातचीत को लेकर ऑडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
फॉरेंसिक जांच में वॉयस सैंपल मैच होने पर होगा केस दर्ज
यूटी के विजिलेंस विभाग के मुताबिक दोनों पार्षदों के वायरल हुए ऑडियो के वायस सैंपल फॉरेंसिक जांच में मैच कर जाते हैं, तो दोनों पार्षदों के खिलाफ रिश्वतखोरी में मामला दर्ज किया जाएगा। इस पर विजिलेंस के साथ-साथ पुलिस में भी केस चलेगा।