फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पंजाबी मंच पर यूटी स्टेटस पर हुआ विवाद, खेर को देनी पड़ी सफाई

पंजाबी मंच पर यूटी स्टेटस पर हुआ विवाद, किरण खेर को देनी पड़ी सफाई

Sat, 04 May 2019 01:56 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 04 May 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी मंच पर यूटी स्टेटस पर हुआ विवाद, खेर को देनी पड़ी सफाई
कार्यक्रम में मौजूद पवन बंसल, किरण खेर और हरमोहन धवन

चंडीगढ़। पंजाबी मंच और पेंडू संघर्ष समिति की ओर से सेक्टर 16 स्थित पंजाब कला भवन में पंजाबी भाषा पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा उम्मीदवार किरण खेर, कांग्रेस प्रत्याशी पवन बंसल और आम आदमी पार्टी के हरमोहन धवन के साथ एक संयुक्त सत्र का आयोजन किया गया। हालांकि कार्यक्रम में चंडीगढ़ के यूटी स्टेटस पर एक विवाद हो गया।

विज्ञापन


इसमें पवन बंसल ने कहा कि किरण खेर चंडीगढ़ के यूटी स्टेटस के पक्ष में नहीं हैं। उसके बाद किरण खेर ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ झूठ फैलाया जा रहा है। उन्होंने मंच पर ऐसा कुछ भी नहीं कहा। दरअसल कार्यक्रम में चंडीगढ़ में पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के विषय पर तीनों उम्मीदवारों की राय और उनके विजन को जानना था।
विज्ञापन


सबसे पहले किरण खेर इस विषय पर अपनी राय रखी। खेर ने कहा कि चंडीगढ़ को यूटी का स्टेटस मिला हुआ है। सभी प्रस्ताव केंद्र को भेजने पड़ते हैं, इसलिए काम थोड़े विलंब से होते हैं। यहां पर अफसरशाही शुरू से ही हावी रही है। अधिकारी भी नहीं चाहते कि यहां पंजाबी भाषा लागू हो। पंजाबी भाषा को आधिकारिक बनाने के लिए वे पीएम मोदी से बात करेंगी और यहां के लोगों की मांग उन तक पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद पवन बंसल की बारी आई। उन्होंने खेर के यूटी स्टेटस के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वे शुरू से ही चंडीगढ़ को यूटी स्टेटस के समर्थन में रहे हैं और शहरवासी भी इसी के समर्थन में है। उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में केंद्र से चंडीगढ़ से पंजाबी में साइनबोर्ड लगाने की अनुमति भी मांगी थी, जो पूरी हुई है।

पंजाबी भाषा को चंडीगढ़ की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता देने की उनकी लड़ाई अभी भी जारी है। इससे पूर्व बीच में ही खेर ने बंसल को टोकते हुए कहा कि आप झूठ मत फैलाइए। मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा, जो आप लोगों के सामने रख रहे हैं। इससे पूर्व पहले नंबर पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर बोलते हुए हरमोहन धवन ने कहा कि पवन बंसल कई बार सांसद और पूर्वमंत्री रहे हैं, लेकिन पंजाबी भाषा के लिए कुछ नहीं किया। मेरी छोटी बहन किरण खेर सत्ता में हैं, उन्होंने भी इस पर कोई प्रयास नहीं किया। अगर यहां के लोग मुझे मौका देंगे तो मैं पंजाबी भाषा के हक की लड़ाई लडूंगा।

यहां पर अपनी-अपनी राय रखने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर खेर के बयान की आलोचना की। जब यह सूचना किरण खेर के पास पहुंची तो उनकी ओर से एक वीडियो जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार बुरी तरह से हार रहे हैं, इसलिए वे झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने यह कभी नहीं कहा कि चंडीगढ़ को पंजाब में देना चाहिए और न ही यह कहा कि चंडीगढ़ से यूटी का दर्जा छिनना चाहिए। ये झूठ कांग्रेस के उम्मीदवार पवन कुमार बंसल और कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा फैला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed