फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   युवती के हत्यारों को पता था मनसा देवी थाना क्षेत्र में गश्त नहीं होती

युवती के हत्यारों को पता था मनसा देवी थाना क्षेत्र में गश्त नहीं होती

Mon, 29 Apr 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
युवती के हत्यारों को पता था मनसा देवी थाना क्षेत्र में गश्त नहीं होती
पंचकूला। मनसा देवी थाने से पांच सौ मीटर दूरी पर झाड़ियों में युवती का जला शव मिलने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। युवती के हत्यारों का पता था कि मनसा देवी थाने की पुलिस इस एरिया में रात में कोई गश्त नहीं करती है। इसलिए हत्यारों ने हत्या के बाद इस जगह पर लाश फेंकने की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस अभी तक हत्या के आरोपियों का सुराग लगाने में फेल है। पुलिस की ओर से एक काले रंग की अल्टो कार की लोकेशन आईटी पार्क से मनसा देवी कॉम्पलेक्स के बीच रात एक से तीन बजे के बीच ट्रेस की गई है। कैमरे में अभी तक कार का नंबर साफ नहीं आया है। इसलिए पुलिस आरोपी तक पहुंचने में फेल है। इसके अलावा पुलिस की ओर से जिस बोरी में युवती का शव लाया गया है उसके लिए सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट की दुकानों पर भी पुलिस की ओर से जांच जारी है। पुलिस अपने मुखबिरों की बताई गई थ्योरी को ध्यान में रखकर काम रही है। अभी तक पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन


पुलिस का डॉग स्क्वायाड रहा फेल
मनसा देवी थाने से पांच सौ मीटर दूरी पर युवती के हत्या की जानकारी के बाद डॉग स्क्वायड की टीम आई। यह टीम फेल रही है। डॉग स्क्वायड टीम घटनास्थल पर ही धूमती रही। वह किसी ओर कातिल के जाने का सुराग नहीं बता पाई है।
विज्ञापन


48 घंटे बाद भी नहीं हो पाई है शव की शिनाख्त
युवती की मौत के 48 घंटे बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अभी तक पुलिस युवती के परिजनों को नहीं खोज पाई है। हालांकि पुलिस की ओर से मोहाली, चंडीगढ और पंचकूूला के सभी थानों के गुमशूदगी के केस को खंगाल रही है। हालांकि इसके बाद भी पुलिस को कोई खास सुराग हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी यहां की लोकेशन से अच्छी तरह परचित हैं
पुलिस का मानना है कि युवती की हत्या करने वाले आरोपी पंचकूूला की लोकेशन को अच्छी तरह जानते हैं। वह युवती केे मारने के बाद पंचकूला थाने से पांच सौ मीटर दूर झाड़ियों मं शव फेंक गए हैं। पुलिस को रात एक बजे आग लगने के कुछ वीडियो सीसीटीवी कैमरे में मिले हैं। पुलिस इनकी सही ढंग से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि निगम के कैमरों को जांचा जा रहा है। यूटी आईटी पार्क थाने की पुलिस से भी वीडियो पुलिस की ओर से मांगे गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी बहुत ही शातिर और अपराधी हैं। उन्होंने बड़ी सफाई से इस वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया है।

युवती की पहचान के लिए थाने और अस्पताल पहुंचे लोग
अखबारों में खबर प्रकाशित होने के बाद युवती की पहचान करने के लिए लोग थाने पहुंचने लगे। जिन लोगों ने गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया है। उन्होंने युवती की शिनाख्त अस्पताल जाकर भी की। इस मामले में अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है।

तफ्तीश में लगी सभी टीमें
गला घोटकर युवती की हत्या के मामले में सेक्टर -19 क्राइम ब्रांच, पंचकूला क्राइम इनवेस्टिगेशन एजेंसी, थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। युवती की हत्या मामले की जांच कर रही टीमों से आलाधिकारियों ने दिनभर की स्टेटस रिपोर्ट जांची हैं। जांच कर रही टीमों ने बताया कि हर पहलू पर जांच जारी है। इस मामले में जल्द सफलता हासिल हो सकती है। युवती का जला शव मनसा देवी थाने से पांच सौ मीटर दूरी पर मिला था। युवती की हत्या चुन्नी से गला घोटकर की गई थी। 48 घंटे बीत जाने के बाद पुलिस युवती की पहचार नहीं कर पाई है। अभी युवती का पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ है।



युवती की हत्या के मामले में पुलिस की ओर से ट्राईसिटी के थानों के मिसिंग केस चेक करवाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की सभी टीमें जांच कर रही हैं।

विजय कुमार, एमडीसी, थाना प्रभारी, पंचकूला


सभी पहलुओं पर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की ओर से शहर के कैमरों की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
नुपूर बिश्नोई, एसीपी क्राइम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed