फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नामांकन का आज आखिरी दिन, कई ठोक सकते हैं ताल

नामांकन का आज आखिरी दिन, कई ठोक सकते हैं ताल

Mon, 29 Apr 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
नामांकन का आज आखिरी दिन, कई ठोक सकते हैं ताल
चंडीगढ़। नामांकन का सोमवार को आखिरी दिन है। कल कई दिग्गज पर्चा दाखिल कर सकते हैं। इनमें प्रमुख रूप से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमोहन धवन, आवाज पार्टी के अविनाश शर्मा सहित कई के निर्दलीय के तौर पर पर्चा भरने की संभावना है। बीते शुक्रवार को समय की कमी के चलते कई उम्मीदवार नामांकन नहीं कर पाए थे। ऐसे में बताया जा रहा है कि सोमवार को निर्वाचन कार्यालय में अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है। आखिर दिन होने की वजह से प्रशासन ने भी सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर रखे हैं। इसके बाद मंगलवार से नामांकन पत्रों की जांच का काम शुरू हो जाएगा। उम्मीदवार 2 मई तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया का समय सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक रहेगा।
विज्ञापन


धवन कर सकते हैं शक्ति प्रदर्शन
भाजपा उम्मीदवार किरण खेर और कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल ने शक्ति प्रदर्शन कर अपना नामांकन दाखिल किया गया था। ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है कि सोमवार को धवन भी जुलूस की शक्ल में निर्वाचन कार्यालय पहुंच सकते हैं। पार्टी ने शहरवासियों को फोन और मैसेज कर धवन के सेक्टर नौ स्थित चुनावी कार्यालय में पहुंचने की अपील की है। हालांकि धवन के नामांकन जुलूस में न तो पंजाब से कोई विधायक पहुंच रहा है और न ही नई दिल्ली से पार्टी का कोई नेता पहुंच रहा है। ऐसे में धवन के परिजनों और वालंटियरों ने मोर्चा संभाल रखा है।
विज्ञापन


आवाज पार्टी के अविनाश शर्मा आज दाखिल करेंगे
आवाज पार्टी के अविनाश शर्मा भी सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल करने के साथ वे रिटर्निंग अफसर को एक रजिस्टर्ड एफिडेविट देंगे। उसमें इस बात का उल्लेख होगा कि यदि 30 महीनों के भीतर अपना वादा पूरा नहीं करेंगे तो जनमत संग्रह के माध्यम से जनता उन्हें वापस बुला सकती है। जनमत संग्रह का सारा खर्चा उनकी पार्टी उठाएगी। वे सुबह नौ बजे से सेक्टर 45 से रोड शो शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक ये उम्मीदवार भर चुके हैं नामांकन
21 अप्रैल से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में अब तक शहर की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए भाजपा से किरण खेर, कांग्रेस से पवन बंसल, भारतीय किसान पार्टी से रमनीत, भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी के सरबजीत सिंह सोहल, समाज अधिकार पार्टी के शंभू, निर्दलीय उम्मीदवार देवी सिरोही, तेजिंदर सिंह वालिया, हिंदुस्तान शक्ति पार्टी के जगदीश कुमार व बहुजन मुक्ति पार्टी के संदीप बिड़ला नामांकन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed