फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पड़ोसी के घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला

पड़ोसी के घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला

Thu, 10 Aug 2017 01:55 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी के घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला
पड़ोसी के घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला
विज्ञापन

- पहले भी कई बार हो चुकी थी कहासुनी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- वारदात में इस्तेमाल चाकू को किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
मामूली विवाद में सेक्टर-22 निवासी अंकित (22) पर पड़ोस में ही रहने वाले राजेंद्र सिंह रावत (27) ने घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अंकित के हाथ पर गंभीर चोट आई है। उसे जीएमएसएच-16 ले जाया गया, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हो गया है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ 307 और 452 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, अंकित एक निजी संस्थान में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। अंकित जहां रहता है, वहीं पास में राजेंद्र रावत का घर है। कुछ दिनों पहले गली से कार निकालने को लेकर दोनों में बहस हो गई थी। उस समय परिवार के सदस्यों के बीच में आने पर मामला निपट गया था। इसके बाद भी दोनों में छोटी-छोटी बातों को लेकर दो-तीन बार बहस हुई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 10 बजे अंकित बाहर जाने के लिए बरामदे से बाइक निकाल रहा था। इसी दौरान वहां राजेंद्र कुत्ता घुमाने के लिए निकला था। अंकित को अकेला देख राजेंद्र घर गया और चाकू लेकर अंकित के पास पहुंचा। राजेंद्र के हाथ में चाकू देख अंकित घबरा गया और बचने के लिए घर में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र भी उसके पीछे घर में चाकू लेकर घुसा और उसकी बाजू पर चाकू से कई वार किए। इससे अंकित बुरी तरह से जख्मी हो गया और चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग अंकित के घर की ओर भागे तो राजेंद्र चाकू लेकर मौके से भाग गया। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सेक्टर-17 थाना पुलिस ने लहूलुहान हालत में अंकित को जीएमएसएच-16 लेकर गई। डॉक्टरों ने उसकी नस कटने से काफी खून बहने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया। अंकित की हालत पीजीआई में स्थिर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने देर शाम आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed