Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Kejriwal to present a roadmap for a prosperous Punjab, sound the poll bugle

Panchkula News: खुशहाल पंजाब का रोडमैप पेश करेंगे केजरीवाल, भरेंगे चुनावी हुंकार

Thu, 26 Nov 2026 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal to present a roadmap for a prosperous Punjab, sound the poll bugle
चंडीगढ़। पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन के बाद बदले सियासी समीकरणों के बीच आम आदमी पार्टी वीरवार को मोगा में खुशहाल पंजाब रैली के जरिये अपनी ताकत दिखाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस महारैली से 2027 के विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगे।
विज्ञापन

केजरीवाल रैली के मंच से पंजाब को और खुशहाल बनाने का रोडमैप पेश करेंगे, वहीं मान सरकार के पांच साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी जनता के सामने रखेंगे। इसके साथ ही भाजपा-अकाली गठबंधन पर निशाना भी साधेंगे।
विज्ञापन

आप पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू के मुताबिक, रैली में केजरीवाल, मुख्यमंत्री मान, पूरी कैबिनेट और पार्टी की वरिष्ठ लीडरशिप शामिल होगी। उन्होंने इसे पंजाब की राजनीति में नया अध्याय बताते हुए कहा कि रैली 2027 के चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी का दावा है कि सरकार ने 2022 में किए गए चुनावी वादों और पांच बड़ी गारंटियों को पूरा किया है। रैली में इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर जनता से समर्थन मांगा जाएगा।
रैली में केंद्र सरकार पर पंजाब के पानी, चंडीगढ़ और फंड के मुद्दे पर भेदभाव के आरोप भी उठाए जा सकते हैं। वहीं, अकाली दल के भाजपा के साथ गठबंधन को भी निशाने पर रखा जाएगा। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, मोहल्ला क्लीनिक, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर और 10 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा को सरकार की उपलब्धियों के तौर पर पेश किया जाएगा।


116 एकड़ में तैयार किया रैली स्थल
मोगा-लुधियाना रोड पर मटवानी गांव सुबह 11 बजे रैली शुरू होगी। आप नेता कुलदीप सिंह धालीवाल के अनुसार, इसके लिए 116 एकड़ में पंडाल तैयार किया गया है। दो स्थानों पर पार्किंग के अलावा लंगर, पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था की गई है। रैली को लेकर पंजाब पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की ओर से भी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed