{"_id":"6b0740dc4e1bf018900f6f70","slug":"demands-of-anganwadi-workers-will-be-addressed-baljit-panchkula-news-c-16-1-knl1001-1182996-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों का होगा समाधान : बलजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों का होगा समाधान : बलजीत
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की जायज मांगों का प्राथमिकता से समाधान करेगी। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री बलजीत कौर ने मंगलवार को यह आश्वासन दिया।
उन्होंने पंजाब भवन में विभिन्न आंगनबाड़ी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों की सेवा संबंधी और कल्याण से जुड़ी मांगों को विस्तार से सुना गया।
बलजीत कौर ने बताया कि विभाग के अधिकार क्षेत्र वाले मामलों का तत्काल समाधान होगा। नीतिगत फैसलों से जुड़ी मांगों को सक्षम प्राधिकारी के समक्ष उठाया जाएगा। मंत्री ने अधिकारियों को यूनियनों की जायज मांगों की समयबद्ध जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान विभाग के प्रमुख सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह और निदेशक शीना अग्रवाल भी मौजूद रहे।