फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   16.36 crore released for beneficiaries of backward classes and economically weaker sections

Panchkula News: पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लाभार्थियों के लिए 16.36 करोड़ जारी

Sat, 07 Jun 2025 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
16.36 crore released for beneficiaries of backward classes and economically weaker sections
चंडीगढ़। आशीर्वाद योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के 3207 लाभार्थियों को 16.36 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। यह जानकारी सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।
विज्ञापन

मंत्री डाॅ. बलजीत कौर ने बताया कि पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आशीर्वाद योजना के तहत जिला बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, मानसा, मोगा, मुक्तसर, पटियाला, पठानकोट, एसएएस नगर, संगरूर, मालेरकोटला और तरनतारन के पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के कुल 3207 लाभार्थियों के आवेदन चालू वर्ष के दौरान आशीर्वाद पोर्टल पर प्राप्त हुए थे। इन 3207 लाभार्थियों को कवर करने के लिए 16.36 करोड़ की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन


इस राशि से जिला बरनाला के 94, बठिंडा के 219, फरीदकोट के 80, फतेहगढ़ साहिब के 41, फाजिल्का के 137, गुरदासपुर के 135, होशियारपुर के 602, जालंधर के 123, कपूरथला के 27 लाभार्थियों को वित्तीय लाभ दिया गया है। इसी तरह जिला मानसा के 254, मोगा के 64, मुक्तसर के 43, पटियाला के 616, पठानकोट के 127, एसएएस नगर के 200, संगरूर के 288, मालेरकोटला के 16 और जिला तरनतारन के 141 लाभार्थियों को भी लाभ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीर्वाद योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा राज्य में कम आय वाले परिवारों से संबंधित लड़कियों के विवाह के लिए 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। आशीर्वाद योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक पंजाब राज्य का स्थायी नागरिक हो, उसका परिवार गरीबी रेखा से नीचे का हो, आवेदक अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्गों और अन्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंधित हो और परिवार की सभी साधनों से वार्षिक आय 32,790 रुपये से कम हो, ऐसे परिवारों की दो बेटियां इस योजना का लाभ लेने के योग्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed