फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   1630 TB patients found in ten months, 30% of patients in the district are abandoning treatment midway

Panchkula News: दस महीने में मिले टीबी के 1630 मरीज, जिले में तीस फीसदी मरीज बीच में छोड़ रहे हैं इलाज

Sat, 01 Nov 2025 02:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
1630 TB patients found in ten months, 30% of patients in the district are abandoning treatment midway
पंचकूला। जिले को टीबी मुक्त करने के लिए भले ही कदम उठाए जाने की बात कही जा रही हो लेकिन 30 फीसदी मरीज बीच में इलाज छोड़ रहे हैं। इस कारण टीबी मुक्त होने में समय अधिक लग रहा है। पंचकूला जिले में अब तक टीबी के कुल चार हजार मरीज आ चुके हैं। वहीं, वर्ष 2025 में जनवरी से अक्तूबर तक 1630 मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए सर्वे में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन


हरियाणा स्टेट टीबी ऑफिसर राजेश राजू ने बताया कि पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मुक्त करने के लिए जांच की गई है। इस बार स्वास्थ्य विभाग ने दस हजार लोगों की दिसंबर तक जांच करने का टारगेट रखा है। इसमें जांच के दौरान यह बात सामने आई कि टीबी के लक्षण आने के बाद 1200 लोगों ने इलाज का पूरी तरह से नहीं करवाया है। इलाज के दौरान वह बीच मेंं ही इलाज छोड़ दिया है। इस कारण टीबी पर पूरी तरह से आराम नहीं हो सका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्वे में यह बात सामने आई है। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोबारा मरीजों को इलाज के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

सैंपलिंग जरूर करवाएं



पंचकूला जिला टीबी अधिकारी डॉ. संदीप छाबड़ा ने कहा कि अगर किसी मरीज की इम्युनिटी कम है या मरीज शुगर, ब्लड प्रेशर या किसी अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो जांच जरूर करवानी चाहिए। इससे लोगों को टीबी मुक्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला को टीबी मुक्त करने के लिए सैंपलिंग की जा रही है। अगर किसी व्यक्ति में टीबी की बात सामने आती है तो उन्हें तुरंत जांच करवानी चाहिए। तीस फीसदी मरीज में टीबी के इलाज छोड़ने की बात सामने आई है। अब उन्हें दोबारा इलाज करवाना होगा। -डॉ. संदीप छाबड़ा, जिला टीबी अधिकारी, पंचकूला स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed