फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   तारिणी गोयल

तारिणी गोयल

Wed, 04 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
तारिणी गोयल
कामनवेल्थ में तारिणी ने जीता कांस्य
विज्ञापन



चंडीगढ़। चंडीगढ़ की चेस खिलाड़ी तारिणी गोयल ने दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ चेस चैंपियनशिप में संयुक्त कांस्य पदक जीता है। इस पर चंडीगढ़ चेस एसोसिएशन के सचिव विप्नेश भारद्वाज ने जीत की बधाई दी। उन्हाेंने बताया कि यह प्रतियोगिता 26 जून से 3 जुलाई तक खेली गई। तारिणी गोयल ने बताया कि मुकाबला टफ था, लेकिन पदक जीतना सुखद रहा। तारिणी ने साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी वेन डेन बर्ग को हराकर कांस्य पदक जीतने में सफलता पाई है। तारिणी ने बताया कि वह सेक्रेड हार्ट स्कूल-26 के 12वीं कक्षा की छात्रा हैं। उन्होंने 5 साल की उम्र से चेस खेलना शुरू कर दिया था। इस समय वर्ल्ड रेटिंग 1973 है और इस जीत के बाद उनकी रेटिंग में तकरीबन 100 अंकों की बढ़ोतरी होगी।
जीत चुकी हैं कई प्रतियोगिताएं
तारिणी गोयल अब तक 13 इंटरनेशनल मेडल जीत चुकी हैं। इनमें चार मेडल एशियन यूथ चैंपियन फिलीपिंस में, एक मेडल एशियन यूथ चेस चैंपियनशिप ईरान में, दो मेडल वर्ल्ड यूथ फेयर चैंपियनशिप साउथ कोरिया में, एक मेडल एशियन यूथ चैंपियनशिप चाइना में जीता है। इसके अलावा चंडीगढ़ की तरफ से 20 से ज्यादा नेशनल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं।
विज्ञापन

तीन मेडल नेशनल स्कूल गेम्स में जीते, अंडर -19 नेशनल चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल जीता, साल 2016-2017 में दो बार चंडीगढ़ सीनियर चैंपियन और साल 2015, 2016, 2017 में तीन बार चंडीगढ़ वुमन चैंपियन रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के डॉयरेक्टर के पद पर तैनात तारिणी के पिता अशीष गोयल ने बताया कि उन्हें अपनी बेटियों की उपलब्धियों पर नाज है। तारिणी चैस खेलने में ही नहीं, पढ़ाई में भी अव्वल रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed