{"_id":"596d17a84f1c1bf44f8b4879","slug":"161500321704-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट को भटके छात्र, काउंसलिंग आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट को भटके छात्र, काउंसलिंग आज से
Updated Tue, 18 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रि-वेल्यूेशन का नहीं आया रिजल्ट, भटकते रहे छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पीयू में एलएलबी और मास्टर्र्स के लिए मंगलवार से काउंसलिंग शुरू होनी है, लेकिन रि-अपीयर और रि-वेल्यूशेन का रिजल्ट जारी नहीं किया गया। सोमवार को करीब 150 स्टूडेंट रिजल्ट के लिए भटकते रहे, लेकिन देर शाम तक रिजल्ट नहीं आया। ज्यादातर स्टूडेंट्स पीयू से संबंधित शहर के कॉलेजों के हैं। इनमें एक छात्र सुशील राम तो ऐसा है जिसके लॉ के एंट्रेंस एग्जाम में 215वां रैंक है, लेकिन उसका रि-वेल्यूेशन का रिजल्ट नहीं आया। कुल मिलाकर उसकी लॉ की सीट हाथ से जाना तय है।
दरअसल पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के पेपर में काफी स्टूडेंट फेल हो गए थे। बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने की शिकायत कई कॉलेजों ने भी पीयू में की। साथ ही स्टूडेंट्स ने भी साढ़े पांच सौ रुपये जमा करवाकर रि-वेल्यूेशन की अर्जी दी। ढाई माह से ज्यादा गुजर जाने के बाद भी रिजल्ट नहीं आया।
कांफिडेंशियल रिजल्ट लेने को कहा
कई दिन से रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र आखिरी दिन सोमवार को पीयू में रिजल्ट लेने पहुंचे तो उन्हें कांफिडेंशियल रिजल्ट लेने को कहा गया। इससे छात्रों ने इंकार दिया। पीयू के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रोफेसर परविंदर सिंह ने बताया कि सभी का रिजल्ट तैयार है। कांफिडेंशियल रिजल्ट लेने के लिए कहा था, लेकिन कोई माना नहीं। जिसको ज्यादा जरूरत थी, उसने कांफिडेंशियल रिजल्ट ले लिया। अन्य को नोटिकल रिजल्ट चाहिए था, जो मंगलवार सुबह जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कांफिडेंशियल के फिर से चार्ज देने पड़ते
कांफिडेंशियल रिजल्ट लेने के लिए करीब 550 रुपये देने पड़ते हैं। आईसा केचंडीगढ़ प्रधान विजय का भी रिजल्ट नहीं आया तो वह भी स्टूडेंट्स के साथ गए। विजय ने बताया कि जब एक बार रि-वेल्यूेशन की फीस दे दी है, तो कांफिडेंशियल रिजल्ट के लिए फिर से पैसे क्यों दें? रिजल्ट जारी करने में देरी पीयू ने की है, तो उसका बोझ छात्र पर क्यों डाला जाए? विजय ने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के रिजल्ट पर भी सवाल उठाया कि कैसे इतनी संख्या में छात्र फेल हो गए?
मास्टर्स, एलएलबी की काउंसलिंग आज से
पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के पेपर में काफी स्टूडेंट हो गए थे फेल
अधिकतर ने रि-वेल्यूशेन भरा है