{"_id":"5c76e670bdec2273ad00d043","slug":"15512962114-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा वित मंत्री की कोठी जलाने के मामले में हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा वित मंत्री की कोठी जलाने के मामले में हुई सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा वित्त मंत्री की कोठी जलाने के मामले में हुई सुनवाई
- मामले की अगली सुनवाई 11 मार्च को
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जाट आंदोलन के दौरान वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर हुई आगजनी के मामले में बुधवार को पंचकूला की सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई में कुछ आरोपी वीडियो कांफ्रेंसिंग तो कुछ प्रत्यक्ष रूप से पेश हुए। पिछली सुनवाई में बचाव पक्ष की ओर से आठ याचिकाएं लगाई गई थी। इन आठ याचिकाओं में बचाव पक्ष ने सीबीआई द्वारा दिये गए अधूरे दस्तावेजों को पूरा करने की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए 11 मार्च को सभी दस्तावेज बचाव पक्ष को देने को कहा है। कोर्ट के निर्देश का पालन करने पर सीबीआई ने सहमति जताई है। बचाव पक्ष के वकील सतीश कादियान ने बताया कि सीबीआई ने बुधवार भी कोर्ट में चार्जशीट के बाकी बचे दस्तावेज नहीं दिए, जिसके चलते वीरवार को कोर्ट में याचिका लगाई गई और मांग की गई कि सीबीआई दस्तावेज पूरे दे। वकील ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई 11 मार्च को होगी और दस्तावेज पूरे मिलने के बाद ही आरोपियों पर लगे चार्ज पर बहस होगी।