{"_id":"5c75a9e3bdec22083320528b","slug":"155121517514-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम में स्टाफ की कमी के बाद किए गए हैं ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम में स्टाफ की कमी के बाद किए गए हैं ट्रांसफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम में स्टाफ की कमी के बाद किए गए हैं ट्रांसफर
दो एग्जक्यूटिव इंजीनियर का कर दिया है स्थानांतरण
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पंचकूला नगर निगम में इंजीनियरिंग विंग में पहले ही स्टाफ की कमी है। हरियाणा गवर्नमेंट ने मंगलवार को एमसी में कार्यरत सुपरिटेंडिंग इंजीनियर और दो एग्जक्यूटिव इंजीनियर का भी ट्रांसफर कर दिया। एमसी के इंजीनियरिंग विंग में पहले ही 70 परसेंट स्टाफ कम हैं। एसई की ट्रांसफर के बाद किसी अन्य को पंचकूला एमसी में एसई नियुक्त नहीं किया गया है। इन ट्रांसफर को राउंड अबाउट्स के निर्माण में हुए घपले से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।
हरियाणा गवर्नमेंट की तरफ से पंचकूला नगर निगम में एसई रमेशचंद मधान, एक्सईन एलसी चौहान, संजय गोयल को ट्रांसफर कर दिया गया है। रमेशचंद मधान अंबाला और पंचकूला नगर निगम में एसई का कार्यभार देख रहे थे। उन्हें अब अंबाला का एसई नियुक्त किया गया है। एलसी चौहान पंचकूला और करनाल एमसी में एक्सईन का कार्यभार देख रहे थे। अब वह केवल करनाल एमसी में एक्सईन का ही जिम्मा देखेंगे। एक्सईन संजय गोयल को अंबाला एमसी में एक्सईन नियुक्त किया गया है। पंचकूला नगर निगम में करनाल से विजय गोयल और अंबाला के अंकित चौहान को पंचकूला एमसी में एक्सईन नियुक्त किया गया है। विजय गोयल पहले भी पंचकूला नगर निगम में म्युनिसिपल इंजीनियर रह चुके हैं। चार साल पहले उनका यूएलबी में ट्रांसफर हो गया था। वह अभी करनाल में एक्सईन थे।