फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मुख्य स्टोरी कालका

मुख्य स्टोरी कालका

Sat, 05 Jan 2019 01:42 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 05 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
मुख्य स्टोरी कालका
मुख्यमंत्री जनवरी में कर सकते हैं कालका कालेज ग्राउंड में स्टेडियम का उद्धाटन
विज्ञापन


- 2015 की घोषणा 2019 में होगी पूरी, फंड की कमी के कारण विभाग ने की रिवाईज एस्टिमेट की मांग
- हरियाणा पुलिस हाऊसिंग कॉर्पोरेशन की ओर से करवाया जा रहा है स्टेडियम का निर्माण

सौरभ यादव
कालका। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद पहली बार कालका आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से कालका के कॉलेज ग्राउंड में स्टेडियम बनाने की घोषणा की गई थी। लेकिन घोषणा में स्टेडियम निर्माण के लिए उपलब्ध बजट बहुत कम था। जिस वजह से अब भी स्टेडियम के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए रिवाइज एस्टिमेट की मांग की गई है। बता दें कि इस स्टेडियम का निर्माण हरियाणा पुलिस हाऊसिंग कॉर्पोरेशन की ओर से करवाया जा रहा है, जिसके लिए कॉर्पोरेशन ठेका देकर इसे बनवा रहा है। स्टेडियम का अधिकांश काम पूरा कर लिया गया है, लेकिन अभी भी फंड की कमी के कारण कई चीजें अधर में लटकी हुई है।

2015 में मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा
अप्रैल 2015 में कालका के इसी कॉलेज ग्राउंड से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी, जिसके बाद स्टेडियम की फाइल कई सरकारी विभागों में घूमती रही। जिसके बाद 29 बीघा के ग्राउंड में मिट्टी डालकर जमीन को समतल करने का काम शुरू किया गया, जोकि मार्च 2017 में पूरा कर लिया गया। मुख्यमंत्री की ओर से स्टेडियम निर्माण के लिए करीब एक करोड़ 55 लाख रुपये आए थे। जबकि स्टेडियम को बनाने के लिए करीब एक करोड़ 23 लाख का टेंडर अलॉट किया गया था। लेकिन उक्त बजट स्टेडियम निर्माण के लिए अपर्याप्त थी, जिसके बाद रिटेनिंग वाल के लिए 78 लाख का काम अलग से लगाया गया और अब अलग से करीब एक करोड़ 27 लाख का रिवाइज एस्टिमेट भेजा गया है, जिसके आने पर पेंडिग पड़े कुछ काम पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस वजह से अटका निर्माण कार्य
गौरतलब है कि 2000 में कालका का बस अड्डा कॉलेज प्रशासन की भूमि पर बनाया गया था। उस समय रोडवेज विभाग का कॉलेज के साथ भूमि के बदले कॉलेज ग्राउंड को समतल करने और मिट्टी डालकर लेवल ऊंचा उठाने का समझौता हुआ था। शिक्षा विभाग ने मिट्टी भरत के लिए 25 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर परिवहन विभाग को भेज दिया था जिस पर परिवहन विभाग ने आपत्ति जताई और दोबारा 18 लाख रुपये के एस्टीमेट की फाइल बनाकर भेजी। जिसके बाद पहले परिवहन विभाग से एनओसी ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


400 मीटर ट्रैक, स्टेज, दर्शकों के बैठने के लिए करीब 66 मीटर लंबस सीटिंग एरिया, दो कमरों का एक ऑफिस, लेडिज व जैंटस टायलेट, दो वॉलीबाल कोर्ट सहित स्टेज के पिछली तरफ दो चेजिंग रूम बनाए गए हैं। जितना पैसा हमारे पास था उससे ज्यादा का काम हम कर चुके हैं, कुछ काम बाकी है जिसके लिए रिवाईज एस्टिमेट भेजा गया है इसके रिलीज होते ही क्रिकेट पिच व लॉन टेनिस कोर्ट सहित अन्य काम भी पूरा कर लिया जाएगा। - ललित नंदा, एसडीओ, पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन।


स्टेडियम का अधिकांश काम पूरा कर लिया गया है कुछ काम बाकी है इसके लिए रिवाईज एस्टिमेट की मांग की गई है जिसके रिलीज होते ही वह भी पूरा करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि जनवरी में स्टेडियम का काम पूरा कर लिया जाएगा और मुख्यमंत्री की ओर से इसका उद्घाटन करवाया जाएगा। - कुलदीप बेनीवाल, फिजिकल एजूकेशन प्रोफेसर, कालका कालेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed