फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अभयपुर में बनेगा 26 लाख से हाल और पार्क

अभयपुर में बनेगा 26 लाख से हाल और पार्क

Tue, 01 Jan 2019 02:23 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 01 Jan 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
अभयपुर में बनेगा 26 लाख से हाल और पार्क
अभयपुर में बनेगा 26 लाख रुपये से हाल और पार्क
विज्ञापन


- विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने किया शिलान्यास
- लोगों ने जताया प्रशासनिक अधिकारियों का आभार

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में स्थित अभयपुर आशियाना में 26 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बहुउद्देशीय हाल और पार्क का भूमि पूजन कर नींव पत्थर रखा। इस दौरान विधायक ने कहा कि पार्क के निर्माण पर आठ लाख और बहुउद्देशीय हाल के निर्माण पर 18 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। आशियाना निवासियों की लंबी समय से मांग थी। जिसे आज आधारशिला रखकर पूरा कर दिया गया है। इसके निर्माण कार्य के लिए भी समय सीमा निर्धारित की गई है। इनके बनने से आशियाना के लोगों को अपने सामाजिक कार्य के साथ पार्क में सैर करने का भी स्थान मुहैया होगा। इसके अलावा बच्चों को खेलने के लिए भी बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि गत चार साल के दौरान पंचकूला को एक स्वर्णिम शहर बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है तथा अब तक दो हजार करोड़ रुपए की राशि के विकास कार्य क्रियान्वित किए गए हैं। जिनमें से अधिकांश विकास कार्यों को पूरा कर लिया गया है। शेष पाइप लाइन में हैं उन्हें भी शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त राजेश जोगपाल, भाजपा के जिला महामंत्री दीपक शर्मा, एसपी गुप्ता, आशियाना के प्रधान रमेश कुमार रमेश कुमार, प्रेमपाल, अब्दुला मियां, पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रधान विनय पांडेय, शक्ति केन्द्र प्रधान शंभू गुप्ता, धनंजय गुप्ता, ख्यालीराम, अमन मिश्र, ओमपाल आर्य, राजेन्द्र नूनीवाल, जगदीप जयसवाल, राकेश अग्रवाल, कमल, डॉ. संजीव गोयल, विनोद व विरजेश सहित काफी संख्या में आशियाना के पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed