फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   राजभाषा समिति ने सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र पिंजौर में मनाया वार्षिक समारोह

राजभाषा समिति ने सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र पिंजौर में मनाया वार्षिक समारोह

Sun, 30 Dec 2018 01:15 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
राजभाषा समिति ने  सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र पिंजौर में मनाया वार्षिक समारोह
राजभाषा समिति ने सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र पिंजौर में मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

पिंजौर। संयुक्त नगर राजभाषा समिति पिंजौर कालका परवाणु ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केंद्र पिंजौर में अपना वार्षिक समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि निदेशक एनआईटी पद्मश्री डॉक्टर सतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर अध्यक्ष नराकास समिति एवं निदेशक टीबीआरएल चंडीगढ़ डॉ. मनजीत सिंह, सचिव नराकास समिति एवं उपमहानिरीक्षक ग्रुप केन्द्र केरिपुबल पिंजौर डॉ. प्रताप सिंह के साथ-साथ स्कूलों के बच्चों, गणमान्यों सहित लगभग 300 सदस्य इस समारोह में मौजूद रहे। उपमहानिरीक्षक सीआरपीएफ डाक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि समिति पिंजौर, कालका, परवाणु के अंतर्गत आने वाले केन्द्रीय कार्यालयों में हिंदी के क्रियान्वयन की मॉनीटरिंग करती है और भारत सरकार के राजभाषा विभाग की ओर से समय-समय पर जारी दिशानिर्देशों के अनुसार कार्यालयों में हिंदी को बढ़ावा देने एवं सरकारी कार्य को अधिक से अधिक हिंदी में करवाने के लिए प्रयासरत है। इसी को लेकर शनिवार को संयुक्त नगर राजभाषा समिति ने अपने वार्षिक समारोह कि दौरान हिंदी के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार के लिए पोस्टर आधारित कहानी लेखन, हिंदी शब्द ज्ञान, वाद-विवाद, हिंदी कविता पाठ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा नराकास समिति द्वारा प्रकाशित की गई पत्रिका हिमशिखा के द्वितीय अंक का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed