{"_id":"5a942f8a4f1c1bc83b8b916c","slug":"151966116117-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होला मुहल्ला के दूसरे दिन कीरतपुर साहिब में बड़ी संखया में श्रद्धालू हुये नतमस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होला मुहल्ला के दूसरे दिन कीरतपुर साहिब में बड़ी संखया में श्रद्धालू हुये नतमस्तक
Updated Mon, 26 Feb 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीरतपुर साहिब के गुरुद्वारा साहिबानों में नतमस्तक हुए श्रद्धालु
होला मोहल्ला के पहले चरण का दूसरा दिन
श्री कीरतपुर साहिब (रोपड़)।
श्री कीरतपुर साहिब में मनाए जा रहे होला मोहल्ला के पहले चरण के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब, गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी, दरगाह पीर साई बुडन शाह, गुरुद्वारा श्री शीशमहल साहिब ,गुरुद्वारा श्री चरण कमल साहिब और अन्य धार्मिक स्थलों में माथा टेका। इस दौरान कई स्थानों पर धार्मिक दीवान सजाए गए।
गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब के पास बने सरोवर में स्नान करने के बाद श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक हो रहे थे। शिरोमणि कमेटी के अलावा कई धार्मिक व सामाजिक जत्थेबंदियों की ओर से संगत के लिए पकवानों के लंगर लगाए गए। प्रशासन की ओर से मेले के संबंध में इस बार अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कड़े रुख अपनाने का असर साफ दिखाई दे रहा है। मेले में अब तक मोटरसाइकिलों के खुले साइलेंसर और अन्य प्रकार से दोपहिया वाहनों से शोर मचाने वाले वाहन चालक नजर नहीं आए। इसी प्रकार भिखारियों पर लगी पाबंदी भी सही साबित हुई। किसी भी स्थान पर कोई भिखारी नजर नहीं आया। इसके अलावा भांग की दुकानें भी नहीं लगी हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग के पुख्ता प्रबंध न होने के कारण स्थानीय थाना मुखी कुलबीर सिंह कंग कांग्रेस की ओर से आनन-फानन में गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता के पास बेहतरीन पार्किंग बनाई गई। इसमें लगभग 500 गाड़ियों को खड़ा करने की क्षमता है। मेले में यहां श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पर लंगर लगाए गए हैं। मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध है।