{"_id":"5a5793514f1c1b38198b4654","slug":"151568896413-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बी.एड. अध्यापक फ्रंट ने मंत्री जावेडकर का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बी.एड. अध्यापक फ्रंट ने मंत्री जावेडकर का पुतला फूंका
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिज कोर्स के विरोध में बीएड अध्यापकों का रोष प्रदर्शन
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर।
बीएड अध्यापक फ्रंट पंजाब के बैनर तले ब्रिज कोर्स के विरोध में मिनी सचिवालय में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर का पुतला फूंका गया। सुरजीत राजा, वरिंदर विक्की, सीनियर वाइस प्रधान उपकार पट्टी और जिला महासचिव जसविंदर पाल ने छह माह के ब्रिज कोर्स की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार इस बेबुनियार कोर्स करवाने के फैसले को तुरंत वापस ले। जत्थेबंदी इस कोर्स का मुकम्मल बायकाट करेगी। क्योंकि वह लंबे समय से प्राइमरी स्कूलों में सेवा निभा रहे हैं और बीएड योग्यता प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि यह कोर्स अन ट्रेंड अध्यापकों के लिए है न कि हमारे लिए।
ब्लॉकों के प्रधान हरबिलास, लखविंदर ढिल्लों, तरसेम लाल, अशोक कुमार, हरदीप सिंह, जसबीर बोदल, सतीश मुकेरियां, हरिंदर सिंह टांडा, संदीप बडवाल और परमिंदर ने कहा कि बीएड अध्यापक फ्रंट इस ब्रिज कोर्स का हर तरह से विरोध करेगा। अगर सरकार ने यह सर्कुलर वापस न लिया तो शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और मुख्यमंत्री के घेराव किए जाएंगे। साल 2019 में लोकसभा चुनावों में सरकारों का डटकर विरोध किया जाएगा। इस दौरान समूह अध्यापकों की ओर से जिलाधीश विपुल उज्जवल और उप जिला शिक्षा अधिकारी धीरज वशिष्ठ की ओर से ब्रिज कोर्स हटाने का मांग पत्र पंजाब और केंद्र सरकार को भेजा गया। इस दौरान मनजीत बजवाड़ा, रामधन सिंह मांझी, रविंदर रवि डाडा, सत प्रकाश, रजिंदर सिंह, हरीश पुरी, बलबिंदर सलवाड़, शशि कांत, दलजीत माहिलपुर, जरनैल सिंह, अश्विनी राणा, हर्ष कुमार, रमेश कुमार, संदीप सिंह, अजय राणा, सतपाल सिंह, पवनवीर, मनजीत सिंह रहल्ली, हरीश जसवाल, हरजीत सिंह, धरमिदर सिंह, रोशन लाल, विनोद कुमार, जसबीर सिंह, सुखविंदर सिंह, राज कुमार, आशु, अमिता, मनजिंदर कौर, मीनाक्षी, श्वेता लंब, गुरप्रीत सिंह, यादविंदर, हरिंदर, इन्द्रजीत माहिलपुर, दीपक शर्मा, अमरजीत, अजमेर सिंह और रजिंदर कुमार मौजूद थे।