फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कोट ईसेखां में दूसरी बार नहर में फाड़ पडने से सैंकड़े एकड़ धान की फसल डूबी

कोट ईसेखां में दूसरी बार नहर में फाड़ पडने से सैंकड़े एकड़ धान की फसल डूबी

Tue, 20 Jun 2017 10:07 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
कोट ईसेखां में दूसरी बार नहर में फाड़ पडने से सैंकड़े एकड़ धान की फसल डूबी
नहर में दूसरी बार दरार, सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूबी
विज्ञापन

खेतों में भरा बारिश का पानी, पीड़ित किसानों ने की मुआवजे की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
कस्बा कोट ईसेखां से जसपुर गहिली वाला आगावाह नहर की बुर्जी नंबर 21 के पास दरार पड़ने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गई। बीते 24 घंटे से रुक रुक कर हो रही बारिश की वजह से खेत पानी से भर गए।
कोट ईसेेखां से जसपुर गहिली वाला आगावाह नहर बुर्जी नंबर 21 के पास से 14 जून की रात भी दरार पड़ने से कई किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। सिंचाई विभाग ने पीछे से पानी बंद करवा नहर में आई दरार बोरियों भर कर बंद करवा दी थी। बीते 24 घंटों से रुक-रुक हो रही तेज बारिश से नहरों में पानी बढ़ गया है। अब इस नहर में दोबारा उसी जगह से दरार पड़ने से सैकड़ों एकड़ खेतों में पानी भर गया और धान की फसल डूब गई।
विज्ञापन

हरबंस सिंह भुल्लर व अन्य किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते कहा कि यह दरार रेतीली मिट्टी से भरी गई थी और पानी से बोरियों में से यह रेतली मिट्टी निकल गई। दोबारा दरार पड़ने से उनकी फसल का नुकसान हो गया है। पीड़ित किसानों ने बताया कि सोमवार देर रात को एसडीओ कुलदीप सिंह को फोन कर सूचित किया गया कि नहर में दरार पड़ रही है। किसान हरबंस सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे तक विभाग का कोई भी अधिकारी नहर टूटने वाली जगह पर नहीं पहुंचा। पीड़ित के अनुसार उनका पहले ही करीब 50 हजार का नुकसान हो चुका है। अब नहर का पानी उनके खेत में बने मोटर वाले कमरे में भी आ गया है। इस वजह से हर समय कमरा गिरने का खतरा है। उन्होंने बताया इससे संबंधित वह डीसी को 19 जून को भी एक दर्खास्त देकर आए हैं कि इस नहर का कोई योग्य हल करवाया जाए। उसने प्रशासन और सरकार से मांग की कि उनके हुए नुकसान संबंधी उन्हें मुआवजा दिलाया जाए और नहर को साफ करवा कर पक्का करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ कुलदीप सिंह ने कहा कि बोरियों में मिट्टी भरने से कुछ नहीं हुआ। बारिश ज्यादा होने के बाद नहर में पानी बढ़ने से दरार पड़ी है। उन्होंने कहा कि पानी पीछे से बंद करवा दिया है और विभाग की टीम पहुंच गई है, दरार बंद करवा दी जाएगा। किसान नेता गुलजार सिंह घल्लकलां ने कहा कि बारिश ज्यादा पड़ने से धान की लगवाई में तेजी आ गई है। इस बार मजदूरों की कमी से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

फोटो कैप्शन - कोट ईसेखां से जसपुर गहिली वाला आगावाह नहर बुर्जी नंबर 21 के पास नहर में पड़े फाड़ के साथ खेतों में खड़ा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed