{"_id":"60f342228ebc3e68fb17fcd5","slug":"146-junior-system-engineer-will-get-appointment-letters-in-haryana-panchkula-news-pkl4204664103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 146 जूनियर सिस्टम इंजीनियर को मिलेंगे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 146 जूनियर सिस्टम इंजीनियर को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा के 146 जूनियर सिस्टम इंजीनियर के लिए खुशखबरी है। मनोहर लाल सरकार उन्हें नियुक्ति पत्र देने जा रही है। प्रदेश सरकार ने दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के भर्ती रद्द करने के फैसले को पलट दिया है। सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज मांग कर उन्हें नियुक्ति पत्र देने के आदेश दिए हैं।
आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने सिस्टम जूनियर इंजीनियर पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का निर्णय लिया है। इनकी चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बिजली वितरण निगम के भर्ती रद्द करने के फैसले को सरकार ने खारिज कर दिया है।
7 जून को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के निदेशक मंडल ने चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग करवाने की बजाय भर्ती रद्द करवाने का फैसला किया था। जिसकी जानकारी सरकार को भेजी गई थी। उसे सरकार ने स्वीकार नहीं किया है। भोपाल सिंह ने बताया कि एक साल में आयोग 50 लाख सरकारी पदों पर भर्तियां करेगा। आयोग ने भर्ती प्रक्रिया व परीक्षा के सिस्टम को और पारदर्शी बनाया है।
विज्ञापन
याद रहे कि नव चयनित जूनियर सिस्टम इंजीनियर एवं उनके परिजनों ने बिजली निगम के भर्ती रदद करने के फैसले पर नाराजगी जताते हुए चंडीगढ़ में बिजली मंत्री, ऊर्जा विभाग के एसीएस व मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा था। इन्हें सरकार ने हारट्रोन में अनुबंध पर नियुक्ति देने का प्रस्ताव रखा था, जिसे चयनित अभ्यर्थियों ने नहीं माना।