फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नाराज धवन कर रहे हैं मंच का विस्तार

नाराज धवन कर रहे हैं मंच का विस्तार

Tue, 20 Feb 2018 02:17 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
नाराज धवन कर रहे हैं मंच का विस्तार
भाजपा से खफा धवन कर रहे मंच का विस्तार
विज्ञापन

मंच से मोर्चा खोलते हुए अपने ही नेताओं को घेरने की तैयारी
ग्रामीण के बाद कालोनी सेल का गठन, पदाधिकारियों की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन राजनीतिक रूप से सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, लोकसभा चुनाव के लिए एक साल का समय शेष है। धवन अपने जन कल्याण मंच के विस्तार पर तेजी से काम कर रहे हैं। धवन ने इसे गैर राजनीतिक मंच बताया है, जबकि वह भाजपा की स्थानीय इकाई और प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन से खासे नाराज चल रहे हैं। उन्होंने पिछले साल भर से पार्टी हर गतिविधि और कार्यक्रमों से दूरी बना रखी है। सूत्रों के मुताबिक धवन मंच के माध्यम से प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अपने ही भाजपा नेताओं को घेरने की तैयारी कर रहे हैं।
ग्रामीण विंग के बाद अब कालोनी सेल का गठन किया गया है। सोमवार को धवन के नेतृत्व में उनके आवास पर एक बैठक हुई, जिसमें कॉलोनी सेल के पदाधिकारियों का चयन हुआ। धवन ने पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए बताया कि कॉलोनी सेल का अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी और गीता राम, महादेव चौरसिया, रज्जाक मियां, बह्मस्वरुप शुक्ला, छोटेलाल वर्मा, कैलाश चंद, मुनव्वर, महबूब व आइनर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। राकेश कुमार, गुरदेव यादव, मेवालाल, राम संजीवन मिश्रा, पिंटू शर्मा, अरविन्द दुबे और रविंदर कुमार नीटू को महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा जय मंगल, शुगन चंद, अशोक, लाली, राम सरन, रमेश सिंह, कुलविंदर, यशपाल बबलू, राजा, जय श्याम, अशोक कुमार गुज्जर, भोला नाथ, राजिंदर यादव और धरमिंदर को सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन

कॉलोनी सेल के अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि मंच की ओर से जो जिम्मेदारी सौपी गई है, उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। कॉलोनियों की एक-एक समस्या प्रशासन के सामने उठाएंगे। समस्याएं दूर नहीं हुईं तो लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यशवंत और शत्रुघ्न सिन्हा के संपर्क में धवन
पिछले माह धवन ने जन कल्याण मंच के ग्रामीण विंग का गठन कर मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन जुझार सिंह को विंग का अध्यक्ष बनाया गया था। धवन ने कहा कि लोगों की समस्याएं दूर नहीं हो रही हैं। इसके लिए जल्द एक बड़ा संघर्ष शुरू किया जाएगा। धवन अपने पुराने साथियों और कार्यकर्ताओं को कल्याण मंच के साथ जोड़ रहे हैं। इस समय यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के संपर्क में भी हैं। ये दोनों राष्ट्रीय नेता भी भाजपा से नाराज चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed