फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एसआई को मिली जमानत

एसआई को मिली जमानत

Thu, 11 Jan 2018 02:01 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
एसआई को मिली जमानत
निलंबित एसआई मोहन सिंह को मिली जमानत
विज्ञापन

सीबीआई ने किया था दो लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
अदालत ने 20 लाख रुपये के श्योरिटी बॉन्ड पर जमानत के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
दो लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए सेक्टर-31 थाने के सब इंस्पेक्टर (निलंबित) मोहन सिंह को बुधवार सीबीआई की विशेष अदालत से राहत मिल गई। सीबीआई कोर्ट ने उसे 20 लाख रुपये के श्योरिटी बॉन्ड पर जमानत के आदेश दिए हैं। हालांकि इससे पहले उसकी जमानत याचिका एक बार अदालत खारिज कर चुकी है। जांच एजेंसी द्वारा चार्जशीट दायर करने के बाद उसने फिर से जमानत याचिका दायर की थी।
बचाव पक्ष की ओर से इस बार दलील दी गई थी कि सीबीआई मामले में चार्जशीट दायर कर चुकी है और अभी आरोप तय होने और केस का ट्रायल शुरू होने में वक्त है। ऐसे में जांच एजेंसी को अब उससे पूछताछ या किसी तरह की रिकवरी की जरूरत नहीं है। ऐसे में उसे जमानत का लाभ दिया जाए। इसके अलावा उसे केस में झूठा फंसाया गया है। उसका मामले से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

सीबीआई ने 22 दिसंबर को ही मोहन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7, 13 (2) आर/डब्ल्यू 13 (1) (डी) के तहत चार्जशीट दायर की थी।

बाक्स
यह है मामला
सेक्टर-31 थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर मोहन सिंह को सीबीआई ने 24 अक्तूबर को दो लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा था। उस पर हत्या के प्रयास के एक मामले में तीन आरोपियों का नाम हटाने की एवज में नौ लाख रुपये मांगने का आरोप है। इसमें से दो लाख रुपये पहली किस्त के लेने के लिए मोहन सिंह सेक्टर-31 की मार्केट में पहुंचा था। वहां जैसे ही शिकायतकर्ता ने उसे पैसे दिए सीबीआई ने उसे दबोच लिया। वहीं मामले में सेक्टर-31 थाने की तत्कालीन एसएचओ इंस्पेक्टर जसविंदर कौर की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर डीजीपी ने उन्हें फौरन लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed