फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पानी की कमी से कराह उठा शहर

पानी की कमी से कराह उठा शहर

Mon, 11 Feb 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 11 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
पानी की कमी से कराह उठा शहर
घरों में नहीं पहुंचा पानी.. कराह उठा शहर
विज्ञापन

सबहेड
कजौली वाटर वर्क्स में काम चलने के कारण दो दिन से ठप है सप्लाई, आज सुबह आएगा पानी

पूरे शहर से 400 से ज्यादा आईं शिकायतें, दिनभर एसडीओ, जेई रहे तैनात

रिशु राज सिंह
चंडीगढ़। शहर में अतिरिक्त 29 एमजीडी पानी की सप्लाई को लेकर चल रहे काम की वजह से शहर में पेयजल की सप्लाई प्रभावित हो गई है। शनिवार सुबह कैनाल का पानी रोक दिया गया, जिसकी वजह से शनिवार और रविवार को शहर के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई नहीं हुई। जिन इलाकों में पानी पानी आया भी तो काफी लो प्रेशर में। आलम यह रहा कि वाटर सप्लाई विभाग के फोन नंबरों पर सुबह 4 बजे से ही फोन आने शुरू हो गए। सुबह से एसडीओ जगदीश सिंह, जेई विनोद कुमार व कॉल अटेंडेंट शिकायतकर्ताओं की शिकायतें नोट करते रहे और पानी के टैंकर भेजने का काम देर रात तक चलता रहा।
दोपहर साढ़े 12 बजे तक विभाग के पास 260 शिकायतें आ चुकी थीं जो आम दिनों के मुकाबले कई गुना अधिक थीं। आम दिनों में विभाग के पास 60-80 के करीब शिकायतें आती हैं। रविवार सुबह पहली शिकायत सुबह 4 बजे आई कि सेक्टर-34 में पानी नहीं आया। इसके बाद लगातार शहर के बाकी इलाकों से पानी की किल्लत की शिकायत आने लगी। देर रात 400 से ज्यादा शिकायतें विभिन्न माध्यमों से विभाग के पास दर्ज हुईं। इन शिकायतों को दूर करने के लिए वाटर टैंकर भेजे गए। गौरतलब है कि सेक्टर-15 में विभाग के पास कुल 13 वाटर टैंकर हैं, जिनमें से तीन टैंकर 4 हजार लीटर के 8 टैंकर छह हजार लीटर के जबकि दो टैंकर बिना मोटर के 6 हजार लीटर के हैं। दिनभर ये टैंकर शहर के विभिन्न इलाकों में भेजे गए।
विज्ञापन


कॉल्स, व्हाट्सएप के जरिए पहुंचीं शिकायतें
पानी की किल्लत की शिकायत शहर के हर क्षेत्र से आईं। फोन कर शिकायत करने वालों में आम आदमी के लेकर सेशन जज और जज तक रहे। हेल्पलाइन नंबर्स पर शहर के कई कम्यूनिटी सेंटर से भी कॉल्स आईं। सेक्टर-11 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में विवाह का कार्यक्रम चल रहा था, वहां भी पानी के खत्म होने की शिकायत सुबह आई। इससे आयोजक परेशान रहे। वहीं सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में भी एक समारोह था, जिसमें पानी की कमी से लोगों का काफी मुसीबतें झेलनी पड़ीं। शहरवासी कॉल्स, व्हाट्सएप, इनबॉक्स व लेटर के जरिए विभाग तक अपनी शिकायत पहुंचाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से शहर में हुई पानी की कमी
कजौली से 29 एमजीडी पानी लाने के लिए काम चल रहा है। शनिवार सुबह टैंक से पानी निकाला गया, उसके बाद मशीनों से जमा रेत को निकाला गया। उसके बाद आधा पानी भरा गया। इसकी वजह से शनिवार और रविवार को पानी की सप्लाई काफी कम हो गई। अधिकारियों की माने तो काम पूरा हो चुका है और सोमवार सुबह से पानी की सप्लाई नॉर्मल हो जाएगी। हालांकि टंकियों में वॉटर लेवल काफी लो होने की वजह से थोड़ा समय और लग सकता है।

शहर में पानी की स्थिति
- उपलब्ध पानी 87 एमजीडी
- जरूरत 116 एमजीडी पानी
- कमी 29 एमजीडी
(कजौली वाटर वर्क्स के प्रत्येक फेज से 20 एमजीडी पानी आता है। इसमें चंडीगढ़ को 14.5 एमजीडी, मोहाली को 2.5 एमजीडी, चंडी मंदिर को 1.5 एमजीडी और पंचकूला को 1.5 एमजीडी की हिस्सेदारी है।)

---कोट--
सुबह से पानी नहीं आया। घर में मेरी मां बेड रेस्ट पर हैं। हर कुछ देर बाद उनके कपड़े बदलने पड़ते हैं। आलम यह है कि पीने का पानी भी खत्म हो गया है।
- विजय कुमार, सेक्टर-22बी

सुबह से पानी ही नहीं आया है। स्थिति यह है कि नहा तक नहीं पाए हैं। पानी की किल्लत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। नगर निगम को लोगों की जरूरत का ख्याल रखना चाहिए।

- सर्वेश, सेक्टर-25

काम चलने की वजह से पानी की सप्लाई कम हुई है। काम पूरा हो गया है। सोमवार सुबह से सबकुछ नॉर्मल हो जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए पूरे दिन वाटर टैंकर से पानी की सप्लाई की गई है।
- हरीश सैनी, एक्सईन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed