फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गंदगी की होनी चाहिए सफाई

गंदगी की होनी चाहिए सफाई

Thu, 20 Dec 2018 01:39 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
गंदगी की होनी चाहिए सफाई
गंदगी की सफाई हो, बुकिंग
विज्ञापन

नहीं बंद की जानी चाहिए
- रॉक गार्डन में दोबारा शादी के कार्यक्रम कराने को लेकर बोले प्रशासन के होम सेक्रेटरी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रॉक गार्डन में अगर फंक्शन या शादी के बाद वहां गंदगी होती है, तो इसका यह मतलब नहीं कि इसे लोगों की बुकिंग के लिए बंद कर दिया जाए। प्रशासन बुकिंग की एवज में पैसा लेता है, इसलिए गंदगी साफ करवाना भी प्रशासन का काम है। प्रशासन किसी भी कार्यक्रमों के आयोजन के बाद वहां अच्छे से सफाई कराएगा। यह लोगों के लिए बेहतर विकल्प है और अगर यहां कोई फंक्शन करना चाहता है तो इसमें एतराज करने जैसी कोई बात नहीं है।
रॉक गार्डन को दोबारा शादी व अन्य कार्यक्रमों के लिए खोले जाने को लेकर प्रशासन अपने स्टैंड पर पूरी तरह कायम है। प्रिंसिपल होम सेक्रेटरी अरुण कुमार गुप्ता ने रॉक गार्डन के संबंध में बताया कि फंक्शन व शादियों के लिए पहले इसे बंद क्यों किया गया था, यह कंफर्म नहीं है। जब उन्हें बताया गया कि शादी के बाद रॉक गार्डन में गंदगी फैल जाती थी। गंदगी के चलते आवारा जानवरों का समूह परिसर में दाखिल हो जाते थे, जिससे रॉक गार्डन आने वाले पर्यटकों जिसमें कई विदेशी व दूरदराज से आए देसी पर्यटक भी होते हैं, को दिक्कत पेश आती थी। अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि इस बात पर रॉक गार्डन को बंद करना सही फैसला नहीं है। अगर केवल यही समस्या है तो इससे प्रशासन आसानी से निपट सकता है। किसी भी फंक्शन के बाद सफाई कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


इसलिए बंद हुए थे कार्यक्रम
प्रशासन ने 19 जनवरी 2005 को रॉक गार्डन, कैपिटल कांप्लेक्स और सुखना के क्षेत्र को नोटिफिकेशन जारी कर साइलेंट जोन घोषित किया था। जब अनुराग अग्रवाल होम सेक्रेटरी के पद पर थे, तो रॉक गार्डन के तीसरे फेज को शादी ब्याह के लिए बुक किए जाने पर रोक लगा दी गई थी। उनकी दलील थी कि रॉक गार्डन में समारोहों के जरिये गंदगी फैलती है। इसके बाद आवारा कुत्तों के झुंड परिसर में पहुंचते हैं। शादी ब्याह में जो कैटरिंग करने के लिए कैटरर पहुंचते थे, वह भी गंदगी फैलाते थे, जिससे पर्यटकों को दिक्कतें पेश आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी समारोह में रोक लगाने की मांग
रॉक गार्डन में समारोहों के लिए 2017 में बुकिंग पर बैन लगा दिया गया था। आरटीआई एक्टिविस्ट और सामाजिक कार्यकर्ता आरके गर्ग के अनुसार गंदगी तो रॉक गार्डन को समारोह के लिए बुक करने का एक कारक था। असली मामला तो यह है कि इस इलाके को खुद प्रशासन ने साइलेंट जोन घोषित कर रखा है। सुखना व इसके साथ रॉक गार्डन इलाके में फॉरेस्ट एरिया है, जहां जंगली जानवर विचरण करते हैं। शादियों या अन्य समारोह में बैंडबाजे और डीजे की तेज आवाज से इन जानवरों की शांति भंग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed