फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   11 lakhs cheated in the name of getting loan of ten lakhs

दस लाख का लोन दिलवाने के नाम पर ठगे 11 लाख

Thu, 16 Jun 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
11 lakhs cheated in the name of getting loan of ten lakhs
रायपुररानी। कस्बे के स्थानीय निवासी एक व्यक्ति को दस लाख का लोन दिलवाने के नाम पर लगभग 11 लाख रुपये ठगने का मामला रायपुररानी थाना में दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में रायपुररानी निवासी रामेंद्र शर्मा ने बताया कि मार्च में कम ब्याज पर और तुरंत पांच लाख रुपये का पर्सनल लोन दिलवाने के लिए फोन कॉल आई और इसके कुछ दिनों बाद दोबारा कॉल में बताया कि लोन पास हो गया है और इसका फाइल चार्ज ढाई हजार रुपये जमा करवा दें तो राशि आपके खाते में आ जाएगी, लेकिन कोई राशि नहीं मिली। इसके बाद कई नंबरों से फोन कॉल आने शुरू हो गए और दस लाख का लोन पास करवाने के नाम पर राशि की मांग करते रहे और लोन पास होने का झांसा देते हुए कुल 41 ट्रांजेक्शन के माध्यम से खाते से लगभग 11 लाख रुपये की राशि हड़प गए। रामेंद्र शर्मा ने अपने खाते की पूरी ट्रांजेक्शन हिस्ट्री और गूगल पे नंबरों के माध्यम से भेजी गई राशि की जानकारी पुलिस को देते हुए अपराधियों को पकड़ने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

रायपुररानी थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आए दिन साइबर क्राइम से जुडे़ अपराधों की खबरों की जानकारी होने के बाद भी पढे़ लिखे लोग इस प्रकार की वारदात का शिकार हो रहे हैं और बार-बार ट्रांजेक्शन कर रहे हैं। इस बारे में पुलिस को पहले कोई सूचना नहीं दी गई, ऐसे में क्राइम को बढ़ावा देना सबके लिए खतरनाक है। प्रभारी ने लोगों से इस प्रकार के आरोपियों के चंगुल से सतर्क रहने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed