{"_id":"656b8bf2fcccf643f806cba1","slug":"10-thousand-cash-and-other-items-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-house-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-7017-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: घर का ताला तोड़कर 10 हजार की नकदी और अन्य सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: घर का ताला तोड़कर 10 हजार की नकदी और अन्य सामान चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित बंद घर का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-14 पुलिस मामला दर्ज कर चोर की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-15 निवासी सुरेंद्र कुमार सांघी ने शिकायत में बताया कि वे 24 अक्टूबर को पत्नी के साथ गुरुग्राम बच्चों के पास गए थे। उन्होंने अपने पड़ोसी को घर की चाबी दी थी, ताकि वह देखभाल कर सके।
30 नवंबर को शिकायतकर्ता ने अपने पड़ोसी को तेज बारिश के दौरान घर में लीकेज है या नहीं यह देखने के लिए भेजा तो चोरी की जानकारी मिली। शिकायतकर्ता परिवार समेत एक दिसंबर को घर पहुंचे तो देखा कि घर के सभी दरवाजों के लॉक तोड़ दिए थे। घर की डुप्लीकेट चाबी का सेट भी चोर ले गए। इसके अलावा सभी कमरे और आलमारियों में रखा सामान बिखरा था। चोर घर से 10 हजार रुपये, दो एलईडी टीवी, मूर्ति, किचन का सामान, पीतल के बर्तन, बाथरूम के नलके समेत कई सामान चोरी कर ले गए।