फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   1.90 crore population of 18 plus will come under security cover

हरियाणा में 60 प्रतिशत ही सुरक्षित घेरे में

Wed, 01 Sep 2021 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
1.90 crore population of 18 plus will come under security cover
चंडीगढ़ । हरियाणा में 18 साल से ऊपर की 1.90 करोड़ आबादी में से 1.63 करोड़ को कोरोना का टीका लग चुका है। सरकार ने बाकी 27 लाख लोगों को सितंबर माह में टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। रोजाना एक लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो रहा है। हालांकि, अभी दोनों खुराक लेने वालों की संख्या 41 लाख है। युवा सबसे आगे हैं। बुजुर्ग पीछे चल रहे हैं। इस समय 18 से 44 के 86 लाख, 45 से 60 आयु के 43 और 60 साल से अधिक आयु के 34 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

एक लाख शिक्षकों में से 60 प्रतिशत का ही टीकाकरण
हरियाणा में स्कूलों के सभी शिक्षक सुरक्षित घेरे में नहीं आ पाए हैं। कुल एक लाख शिक्षकों में से 60 प्रतिशत का ही टीकाकरण हो पाया है। इनमें से भी दोनों डोज लेने वालों की संख्या कम है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग शिक्षकों के लिए विशेष कैंप भी आयोजित करा रहा है।
विज्ञापन

14158 स्कूलों में 103886 अध्यापक व स्टाफ
हरियाणा में कुल 14158 स्कूल हैं और इनमें 103886 अध्यापक व अन्य स्टाफ तैनात है। स्कूल खोलने से पहले हरियाणा सरकार का लक्ष्य था कि शिक्षकों को टीका लगवाकर सुरक्षित घेरे में लिया जाए। लेकिन अभी तक सभी शिक्षकों को टीका नहीं लग पाया है। दोनों डोज लेने वालों की संख्या भी कम है। बता दें कि 13 अगस्त तक मात्र 40 प्रतिशत शिक्षकों को ही टीके लग पाए थे। इनमें 26753 ने पहली और 14790 ने दोनों डोज ली थी। अब यह आंकड़ा 60 हजार के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed