फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   youth's quarrel with traders caught fire

दुकानदारों पर हमले के विरोध में बलदेव गंज बाजार किया बंद

Mon, 21 Sep 2020 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
youth's quarrel with traders caught fire
बलदेव गंज बाजार में हमले के विरोध में प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : Palwal
व्यापारियों से युवकों के झगड़े ने पकड़ा तूल, बाजार बंद
विज्ञापन

पलवल। बलदेव गंज बाजार में गन प्वाइंट पर दुकानदारों को धमकाने के विरोध में सोमवार को व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। मामले की सूचना पर डीएसपी यशपाल खटाना भी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब दो घंटे बाद व्यापारियों ने दुकानें खोल दी।
शहर थाना पुलिस के अनुसार, इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी राकेश ने शिकायत में कहा है कि बलदेव गंज बाजार में उनकी किराने की दुकान है। शनिवार शाम को करीब सात बजे उसकी दुकान के आगे एक रिक्शा चालक सहित चार-पांच युवक, तीन अन्य लोगों के साथ झगड़ा कर रहे थे। तभी वह और उनके साथी दुकानदार संजय व उत्तम चंद युवकों को समझाने लगे। इससे नाराज होकर युवकों ने उनके साथ हाथापाई की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। करीब 20-25 मिनट बाद दोबारा सोनू, कुलदीप, अमन, गोपाल आदि करीब 30-35 साथियों के साथ आए और व्यापारियों को धमकाने लगे। तमंचे और तलवार लहराते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। व्यापारियों ने एकत्र होकर विरोध किया तो हमलावर फरार हो गए। दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इससे नाराज व्यापारियों ने सोमवार सुबह लामबंद होकर दुकानें बंद कर दी और धरने पर बैठ गए। व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि सूचना देने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। व्यापारी नेता बलराम गुप्ता, संदीप गोयल, प्रवीण गर्ग, विनोद जैन, राकेश, संजय, मयंक चौधरी ने कहा कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। पूर्व विधायक सुभाष चौधरी ने भी मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। सूचना मिलने पर डीएसपी यशपाल खटाना व शहर थाना प्रभारी नायब सिंह मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। दुकानदारों ने मांग की है कि जब तक मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक बाजार बंद रहेगा। इसके बाद डीएसपी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद बाजार खोल दिया गया।
विज्ञापन

-----
दुकानदारों की शिकायत पर चार नामजद सहित 30-35 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल, सभी आरोपी फरार है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यशपाल खटाना, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed