{"_id":"6b0b2a352dcadb142f02aaaa","slug":"palwal-ranks-first-in-the-state-in-the-farmer-registry-palwal-news-c-24-1-pal1008-130619-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: फार्मर रजिस्ट्री में पलवल प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: फार्मर रजिस्ट्री में पलवल प्रदेश में अव्वल
विज्ञापन
109 किसानों ने कराया पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा फार्मर रजिस्ट्री अभियान में जिले ने प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। अब तक जिले के 109 किसानों ने पंजीकरण कराया है, जबकि प्रदेश के सभी जिलों में कुल 418 किसानों की रजिस्ट्री हुई है। इस तरह प्रदेश के कुल पंजीकरण में पलवल की हिस्सेदारी सबसे अधिक है।
उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने इस उपलब्धि पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पंजीकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को अभियान से जोड़ते हुए पंजीकरण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। इसके लिए गांव स्तर पर किसानों को जागरूक करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री से किसानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पारदर्शी और सुगम तरीके से पहुंचाने में मदद मिलेगी। उपायुक्त ने किसानों से अपील की कि वे रजिस्ट्री में अपना पंजीकरण करवाकर अभियान में सहयोग करें।